अपडेटेड 23 September 2025 at 19:29 IST
Parineeti Chopra: प्रेग्नेंट परिणीति चोपड़ा ने शुरू किया नया काम, 8 महीने तक छुपा कर रखा ये सीक्रेट
Parineeti Chopra: प्रेग्नेंट परिणीति चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो खुलासा कर रही है कि आठ महीने हो गए हैं। लेकिन किसके? चलिए बताते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। शादी के डेढ़ साल बाद वो मां बनने वाली हैं। ऐसे में वो काफी खुश हैं।
एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के बीच यूट्यूब की दुनिया में कदम रखा है। अब वो यूट्यूबर बन गई हैं। उन्होंने ये न्यूज लगभग 8 महीने बाद फैंस संग शेयर की है।
Advertisement
परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर व्लॉग का टीजर शेयर किया है। इसमें वो बताती नजर आ रही हैं कि उन्हें मालूम ही नहीं था कि व्लॉग में बोलना क्या है।
एक्ट्रेस कहती हैं, ‘8 महीने हो गए है, मेरे यूट्यूब चैनल शुरू हुए। मुझे यही नहीं पता था कि अपने यूट्यूब चैनल पर बोलना क्या है। मैं कौन हूं, आप लोगों से क्या बात करूं, किस तरह की वीडियो करूं?’
Image: Parineeti Chopra/InstagramAdvertisement
व्लॉग के टीजर में उन्हें ओपनिंग को लेकर असमंजस में देखा गया। उन्होंने फिर अपना गार्डन दिखाया।
Image: Instagramइसके बाद उन्होंने अपने किचन का नजारा दिखाया और बोलीं कि ‘हम सब मिलकर दिलीप को फोन करते हैं क्योंकि सारी रेसिपी तो उनके पास है।’
Image: XAdvertisement
तमाम कोशिशों के बाद परिणीति कहती हैं कि मुझसे नहीं हो पाएगा। फिर वो कहती हैं कि 8 महीने हो गए हैं। फैंस के प्रेग्नेंसी का कयास लगाने से पहले ही बता भी देती हैं कि यूट्यूब चैनल की बात हो रही है।
बता दें कि परिणीति चोपड़ा के यूट्यूब पर दो व्लॉग मौजूद हैं। जिनमें से एक व्लॉग उन्होंने आज ही पोस्ट किया है। अब उनकी वीडियो क्या धूम मचाती है, देखने वाली बात होगी।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 23 September 2025 at 19:29 IST