अपडेटेड 28 June 2024 at 20:53 IST

मां से किया झगड़ा, बिना बताए मुंबई आई... आसान नहीं रहा Hina Khan का सफर, अब कैंसर से लड़ रही जंग

Hina Khan: पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने ब्रेस्ट कैंसर का शिकार होने की खबर साझा कर हर किसी को शॉक कर दिया। फैंस एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं।

Follow :  
×

Share


1/10
पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने पूरी इंडस्ट्री के साथ अपने तमाम चाहने वालों को तब शॉक कर दिया, जब उन्होंने बताया कि वह स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। Image: Instagram
2/10
इस खबर को शेयर करने के बाद जहां इंडस्ट्री के दोस्त हिना खान का हौंसला बढ़ा रहे हैं, तो वहीं फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआएं मांगते नजर आ रहे हैं। Image: Instagram
Advertisement
3/10
हिना खान ने अपनी एक्टिंग से टीवी से लेकर OTT तक अपना लोहा तो जरूर मनवाया है, लेकिन उनके लिए यहां तक का सफर आसान नहीं रहा। Image: Instagram
4/10
हिना ने एक इंटव्यू में बताया था कि उनका परिवार नहीं चाहता था कि वह एक एक्ट्रेस बनें। इसके लिए उन्हें सबसे लड़ना पड़ा था। Image: Instagram
Advertisement
5/10
हिना ने बताया था उनका परिवार एक रूढ़िवादी कश्मीरी है। वह एक्टिंग के बारे में कुछ नहीं जानते थे। हमारी फैमिली में कभी लव मैरिज भी नहीं हुई। Image: Instagram
6/10
एक्ट्रेस ने बताया था उनका फैमिली काफी सख्त थीं। वह उन्हें पढ़ने के लिए दिल्ली भी नहीं भेजना चाहते थे। उन्होंने जैसे-तैसे अपने पिता को मनाया। Image: Instagram
Advertisement
7/10
फिर दिल्ली आने पर एक फ्रेंड के कहने पर हिना ने ऑडिशन दिया और वह सिलेक्ट हो गईं। उन्हें लीड रोल भी ऑफर हो गया था। इसके बाद वह अपने मम्मी-पापा को बताए मुंबई आ गईं। Image: Instagram
8/10
शूटिंग शुरू करने के बाद उन्होंने हिम्मत करके अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया। एक्टिंग का नाम सुन सब काफी नाराज हो गई। रिश्तेदारों ने तो उनके पेरेंट्स से रिश्ता ही खत्म कर लिया। Image: Instagram
Advertisement
9/10
फिर हिना का सीरियल पॉपुलर हुआ, तब जाकर उनके पापा मानें, लेकिन मम्मी तब भी एक्टिंग के खिलाफ थीं। हिना ने बताया था कि वह मुंबई आने के बाद भी उनका मां से झगड़ती थीं। Image: Instagram
10/10
हालांकि जैसे-जैसे हिना की पॉपुलैरिटी बढ़ती चली गईं, उनके धीरे-धीरे कर उनके परिवारवाले मान गए। आज हिना खान इस इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा हैं। Image: instagram

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 28 June 2024 at 20:53 IST