अपडेटेड 21 September 2025 at 15:00 IST

Rise And Fall: पवन सिंह ने शो छोड़ते ही मां के पैर छूकर फैंस को किया भावुक, सेट पर बन गया इमोशनल माहौल

Rise And Fall: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने रियलिटी शो राइज एंड फॉल को अचानक शो छोड़ दिया। उनके जाने का पल इतना इमोशनल था कि सेट पर मौजूद सभी कलाकार और फैंस भावुक हो गए। आइए जानते हैं उन्होंने इस शो को क्यों छोड़ दिया और इस इमोशनल पल की कहानी।

Follow :  
×

Share


1/7

पवन सिंह ने अपने कमिटमेंट्स की वजह से राइज एंड फॉल शो से बीच में ही बाहर जाने का फैसला ले लिया है। उनके द्वारा लिए गए फैसले ने सेट पर इमोशनल माहौल बना दिया। 

Image: Instagram
2/7

पवन सिंह की विदाई के दौरान उनकी मां सेट पर उनसे मिलने आईं। उस दौरान एक्टर अपनी मां के बारे में कहते हैं, 'मेरी मां मेरी दुनिया हैं। जब वो हैं तो मैं हूं, अगर वो नहीं तो मैं भी नहीं।'

Image: Instagram
Advertisement
3/7

शो छोड़ते समय पवन सिंह ने अपनी मां के पैर छूकर उनके प्रति सम्मान और आशीर्वाद भी जताया। इस पल ने सेट पर मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया। 

 

Image: Instagram
4/7

पवन सिंह ने बताया कि मां के सिर पर हाथ रखते ही उन्हें लगता है कि दुनिया का कोई भी तूफान उन्हें हरा नहीं सकता। इस दौरान उनके चेहरे और आंखों से इमोशन साफ झलक रहे थे।

Image: Social
Advertisement
5/7

कीकू शारदा, अरबाज पटेल और आरुष भोला भी पवन सिंह की भावनाओं को देखकर इमोशनल हो गए और आंखों में आंसू छलक पड़े।

Image: Instagram
6/7

पवन सिंह के जाने से शो के फैंस भी निराश हुए। सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उनके भावुक पल की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रिएक्शन दिया।
 

Image: x
Advertisement
7/7

पवन सिंह का यह इमोशनल पल न केवल सेट पर, बल्कि फैंस के दिलों में भी गहरा असर छोड़ गया। इस पल ने यह साबित कर दिया कि पावर स्टार की भावनाएं कितनी सच्ची और भावुक हैं।

Image: instagram

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 21 September 2025 at 15:00 IST