अपडेटेड 20 September 2025 at 12:21 IST
'राइज एंड फॉल' से जाते-जाते गर्दा उड़ा गए Pawan Singh, अपने भोजपुरी गाने पर धनश्री वर्मा संग लगाए ठुमके; VIDEO
Rise and Fall: 'राइज एंड फॉल' में भोजपुरी स्टार पवन सिंह और युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस दोनों के बीच मौज-मस्ती को काफी एंजॉय कर रहे हैं। अब धनश्री वर्मा संग पवन सिंह का एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोनों भोजपुरी गाने पर गर्दा उड़ाते नजर आ रहे हैं।
भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने 'राइज एंड फॉल' में आकर चार चांद लगा दिए। वो शो में अपने बिंदास और मजाकिया अंदाज के चलते छाए रहे।
हालांकि अब पवन ने शो को अलविदा है। भोजपुरी एक्टर ने बताया कि वो शो में एक कंटेस्टेंस के तौर पर नहीं आए थे। 'राइज एंड फॉल' से पवन सिंह के बाहर होने से सभी को-कंटेस्टेंट्स के आंसू झलक आए।
Advertisement
'राइज एंड फॉल' में पवन सिंह और धनश्री वर्मा के बीच का कनेक्शन भी हाइलाइट बना रहा। पवन अक्सर उनके साथ फ्लर्ट करते दिखते, जिसमें पर चहल की एक्स वाइफ मुस्कुराती और शर्माती थीं।
अब शो में पवन सिंह से एग्जिट से पहले उनका और धनश्री वर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों भोजपुरी गाने पर गर्दा उड़ाते दिख रहे हैं।
Advertisement
पवन सिंह ने अपने गाने 'सईयां सेवा करें' पर धनश्री संग थिरकते नजर आ रहे हैं। जहां पवन तो अपने गाने पर मौज-मस्ती में जमकर झूमते दिख ही रहे हैं। वहीं धनश्री ने भी उनका पूरा साथ देते हुए ठुमके लगाए।
इससे पहले पवन सिंह के शो छोड़ने जाने पर धनश्री वर्मा काफी इमोशनल हो गई थीं। शो के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया, जिसमें डांसर और कोरियोग्राफर की आंखों में आंसू नजर आए।
Advertisement
प्रोमो में पवन सिंह सभी कंटेस्टेंट्स को उनकी गेम के लिए शुभकामनाएं देते दिखे। उन्हें बीच में यूं छोड़कर जाते देख धनश्री और आकृति नेगी रो पड़ीं।
पवन सिंह ने कहा, "मैं शो छोड़कर जा रहा हूं सेवा के लिए, लेकिन मैं आप सभी के साथ हूं। यही बोलूंगा कि गेम खेलिए, सच्चे मन से खेलिए। हंसकर-हंसाकर खेलिए।"
Advertisement
इसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स उनसे गले मिले। सबको भावुक होता देख पवन कहते हैं, "मैं हमेशा के लिए नहीं जा रहा हूं। जब भी मुझे दिल से याद करेंगे कोशिश करूंगा कि काम दो दिन के लिए रोककर सभी से मिलने जाऊं।"
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 20 September 2025 at 12:21 IST