अपडेटेड 11 August 2025 at 20:17 IST
Pati-Patni Aur Panga: Hina Khan के 'प्रेग्नेंट' पति ने थामा बेबी बंप, लगाते दिखे पोंछा, हैरान रह गए सभी
रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। इसमें पतियों को ऐसा अनोखा चैलेंज मिला जिसे देख हर कोई हैरान रह गया।
कलर्स का रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। शो में टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स एंटरटेनमेंट का डोज देने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे।
Image: Instagramइस बीच शो का एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ है जिसे देख आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। वीडियो में पतियों को प्रेग्नेंट होने का रियलिटी चेक मिला।
Image: InstagramAdvertisement
इसके साथ ही उन्हें कुछ खास टास्क दिए गए जो उन्हें 'बेबी बंप' के साथ पूरा करना है। इसमें पत्नियों को आराम फरमान है जबकि पतियों को अनोखा टेस्ट देना है।
Image: Instagramये मजेदार चैलेंज हिना के पति रॉकी जायसवास, अविका गौर के मंगेतर मिलिंद चंदवानी, गीता फोगाट के पति पवन कुमार और कॉमेडियन सुदेश लहरी को मिला। इसमें इन सभी को फेक बेबी बंप के साथ दिए गए काम करने हैं।
Image: InstagramAdvertisement
इसमें फेक बेबी के साथ पोंछा लगाना, खाना बनाना समेत कई चैलेंज शामिल हैं। इसमें अविका के मंगेतर बेबी के किक मारने की नौटंकी करते भी दिखे। इस बात को सुन अविका समेत सभी जोर-जोर से हंसने पर मजबूर हो गए।
इस दौरान इन सभी पतियों को शॉक भी दिया गया। इतना ही नहीं, ये सभी चिल्लाते भी नजर आए। रॉकी को चीखते देख हिना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वो जोर-जोर से चहकते हुए उछलती नजर आईं।
Advertisement
लड़कों को प्रेग्नेंट देखना वाकई दिलचस्प है। कुल मिलाकर इस मजेदार वीडियो ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। अब लोग इस एपिसोड के टेलिकास्ट होने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।
Image: InstagramPublished By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 11 August 2025 at 20:17 IST