अपडेटेड 12 August 2025 at 23:55 IST
Pati Patni Aur Panga: हिना खान शांति प्रिया तो रॉकी बने ओम... मजा दोगुना करती दिखेंगी टीवी की मशहूर जोड़ियां
कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' में मशहूर जोड़ियां फेमस किरदारों को रिक्रिएट कर एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते दिखेंगे। हाल ही में सभी को बॉलीवुड एक्टर्स के गेटअप में स्पॉट किया गया।
टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हिना खान और रॉकी जायसवाल जब भी पैप्स से मिलते हैं तो खुश होकर मिलते हैं। दोनों को हाल ही में 'पति-पत्नी और पंगा' के सेट पर स्पॉट किया गया।
कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' की शूटिंग थी। इस दौरान सभी जोड़ियों को बॉलीवुड एक्टर्स के गेटअप में आना था। हिना ने 'ओम शांति ओम' से दीपिका पादुकोण का शांति प्रिया वाला लुक लिया।
Image: InstagramAdvertisement
वहीं हिना खान के पति रॉकी जायसवाल ने ओम के किरदार को कॉपी किया। सेट के बाहर पैप्स से मिलते हुए दोनों बेहद कूल मूड में दिखे। कपल ने कैमरे के लिए पोज भी दिए।
इसके अलावा रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला भी सेट पर स्पॉट हुए। जहां रुबीना ने 'कभी खुशी कभी गम से' करीना कपूर का पू वाला पॉपुलर लुक रिक्रिएट किया तो वहीं अभिनव ऋतिक रोशन के रोहन वाले किरदार में दिखे।
Advertisement
इन स्टार्स के अलावा और भी सेलेब्स पैपराजी के कैमरे में कैद हुए। हालांकि सभी की निगाहें 'पू' और 'प्रिया शांति' पर टिक गईं। रुबीना दिलैक और हिना खान को इस लुक में देखने के बाद लोग देखते ही रह गए।
बता दें कि कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें सेलिब्रिटी कपल्स लोगों को खूब गुदगुदा रहे हैं।
Advertisement
अब अपकमिंग एपिसोड में क्या कुछ दिलचस्प देखने को मिलेगा। दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल शो कलर्स पर वीकेंड में रात 9.30 बजे देखा जा रहा है।
Image: InstagramPublished By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 12 August 2025 at 23:55 IST