Parineeti Chopra अस्पताल में हुईं भर्ती, राघव चड्ढा को कभी भी मिल सकती है गुड न्यूज
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस को लेकर खबरें आ रही हैं कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की दीवाली की खुशियां डबल होने जा रही हैं। कपल के घर में जल्द नन्हे बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है।
खबर आ रही है कि एक्ट्रेस डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। ऐसे में अब कभी भी गुड न्यूज मिल सकती है।
Advertisement
इस समय चड्ढा और चोपड़ा परिवार में जश्न का माहौल है। दिवाली के मौके पर आंगन में नन्हे मेहमान के आ जाने से दोनों परिवारों की खुशियां डबल हो जाएगी।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 25 अगस्त को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। पोस्ट में केक पर 1+1+3 लिखा था और उस पर नन्हे पैरों के निशान बने थे।
Advertisement
एक्ट्रेस ने चंद दिनों पहले ही इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया था कि उन्हें प्रेग्नेंसी में पिज्जा खाने की क्रेविंग हो रही है। उन्हें अचार के साथ पिज्जा खाते देखा गया था।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने साल 2023 में ग्रैंड वेडिंग की थी। कपल की शादी का जश्न कई दिनों तक चला था।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 19 October 2025 at 14:31 IST