‘बीवी होने के नाते…’; परिणीति-राघव की शादी को दो साल पूरे, एक्ट्रेस ने मजेदार नोट के साथ शेयर की मस्ती भरी तस्वीरें
Parineeti Chopra-Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को 24 सितंबर को दो साल पूरे हो चुके हैं। इस स्पेशल मौके पर कपल ने पेरिस से अपनी मस्ती भरी तस्वीरें शेयर कर एक-दूसरे को एनिवर्सरी विश की है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती है।
Image: Instagramपरिणीति ने पेरिस से अपने पति राघव चड्ढा के साथ कुछ ऐसी फोटोज शेयर की हैं जिसमें उनका शरारती अंदाज दिख रहा है। इन तस्वीरों में राघव ने ‘I Love Paris’ टी-शर्ट पहना है लेकिन एक्ट्रेस ने ‘S’ छुपा लिया।
Image: InstagramAdvertisement
अब राघव की टी-शर्ट पर केवल ‘I Love Pari’ दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों के साथ परिणीति ने लिखा- “बीवी होने के नाते आपकी गलती सुधारना मेरा फर्ज था। हैप्पी एनिवर्सरी मेरी रागाई!”
Image: @parineetichopra/instagramउन्होंने आगे लिखा- "मेरी जिंदगी का प्यार, मेरा पग्लू दोस्त, मेरा शांत और संयमित पति - मैं अपनी बाकी जिंदगी आपके साथ बिताने के लिए बेताब हूं।"
Advertisement
राघव ने भी इन फोटोज को शेयर कर लिखा- ब्रेकिंग: पत्नी अपने पति को अपने से ज्यादा किसी और चीज से प्यार करने नहीं देती, यहां तक कि शहरों से भी नहीं। हर जगह को घर बनाने वाली लड़की को हैप्पी एनिवर्सरी।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 24 September 2025 at 16:26 IST