अपडेटेड 25 August 2025 at 15:57 IST

मौसी बनेंगी प्रियंका चोपड़ा... परिणीति चोपड़ा ने दी गुड न्यूज तो ऐसे दी कपल को बधाई; जीजू के संदेश का है इंतजार

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। कपल ने आज यानि 25 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है जिसपर बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी रिएक्ट किया है।

Follow :  
×

Share


1/6

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द दो से तीन होने वाले हैं। कपल के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है।

Image: Parineeti Chopra/Instagram
2/6

परिणीति और राघव ने शादी के डेढ़ साल बाद फैंस को गुड न्यूज सुनाई है। चमकीला स्टार जल्द मां बनने वाली हैं जिसके लिए वो काफी उत्साहित हैं।

Image: Instagram
Advertisement
3/6

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने एक केक की फोटो शेयर की जिसपर 1+1=3 लिखा है और बच्चे के पैरों के निशान बने हैं। कपल ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें दोनों हाथ थामे चलते दिखाई दिए।

Image: Instagram
4/6

इसे शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा है-  'हमारा छोटा यूनिवर्स आने वाला है। शुक्रिया, अपार आशीर्वाद मिला है।'

Image: Parineeti Chopra
Advertisement
5/6

तबसे ही सेलिब्रिटीज और फैंस परिणीति और राघव को प्रेग्नेंसी की बधाई दे रहे हैं। हालांकि, फैंस का ध्यान प्रियंका चोपड़ा के रिएक्शन ने खींच लिया है।

Image: instagram
6/6

परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा ने भी उनके प्रेग्नेंसी पोस्ट पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा- मुबारक हो। उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी लगाई है। फैंस को निक जोनस के मैसेज का इंतजार है।

Image: Instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 25 August 2025 at 15:57 IST