अपडेटेड 10 July 2025 at 12:18 IST

'मेरे हाथ में...' शेफाली जरीवाला की यादों में खोए पराग त्यागी, इमोशनल वीडियो किया शेयर

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से पराग त्यागी बुरी तरह टूट गए हैं। वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो इमोशनल मालूम पड़ रहे हैं।

Follow :  
×

Share


1/6

'कांटा लगा' फेम गर्ल शेफाली जरीवाला का 27 जून 2025 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। एक्ट्रेस के असमय मौत से उनके पति पराग त्यागी टूट गए हैं।
 

Image: Instagram
2/6

इतना ही नहीं, शेफाली के निधन के बाद उनके बच्चे जैसे पेट डॉग को भी बड़ा धक्का पहुंचा। शेफाली के बिना पराग और उनके पेट की जिंदगी में खालीपन सा आ गया है। 
 

Image: paragtyagi/Instagram
Advertisement
3/6

शेफाली के बिना पराग धीरे-धीरे जीने की कोशिश कर रहे हैं। इन दिनों उनकी हर पोस्ट पत्नी के नाम ही होती है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्हें पत्नी की यादों में खोए देखा जा सकता है। 

Image: instagram
4/6

शेयर किए गए वीडियो में शेफाली ने पराग का हाथ थामा हुआ है। एक दूसरी तस्वीर में कपल के साथ उनके पेट डॉग सिंबा का हाथ भी है। वहीं बैकग्राउंड में 'मेरे हाथ में...' गाना चल रहा है। 
 

Image: Instagram
Advertisement
5/6

वीडियो के कैप्शन में पराग त्यागी ने लिखा, 'हमेशा साथ रहेंगे।' उनकी पोस्ट देख फैंस उन्हें हिम्मत बनाए रखने को कह रहे हैं। 
 

Image: Instagram
6/6

बता दें कि शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी ने साल 2014 में शादी की थी। दोनों फैंस के पंसदीदा कपल्स में से एक थे। 
 

Image: Instagram

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 10 July 2025 at 12:18 IST