अपडेटेड 6 July 2025 at 12:45 IST

'जब भी तुम जन्म लोगी, मैं...', शेफाली जरीवाला की याद में पराग त्यागी का इमोशनल पोस्ट, अनदेखी तस्वीरें की शेयर

Parag Tyagi- Shefali Jariwala: एक्टर पराग त्यागी अपनी पत्नी शेफाली जरीवाला की मौत से उबर नहीं पा रहे हैं। पराग ने शेफाली संग अपनी कुछ यादें शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा।

Follow :  
×

Share


1/6

शेफाली जरीवाला की मौत को 10 दिन हो गए हैं। 27 जून को एक्ट्रेस ने अचानक इस दुनिया को अलविदा कहकर हर किसी को चौंका दिया था। शेफाली के पति पराग त्यागी उनके निधन से बुरी तरह से टूट गए हैं। 

Image: paragtyagi/Instagram
2/6

पराग को हर पल शेफाली की याद सता रही हैं। वो उनके खोने के गम से उबर नहीं पा रहे हैं। ऐसे में एक्टर ने एक बार फिर अपनी पत्नी को याद किया है। 

Image: Instagram
Advertisement
3/6

पराग ने शेफाली और उनके साथ बिताए गए कुछ खूबसूरत पलों को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर मोंटाज वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दोनों की कई रोमांटिक, प्यारी और मुस्कुराती हुई तस्वीरें हैं। 

Image: Instagram
4/6

पराग त्यागी ने शेफाली संग अपनी जो तस्वीरें शेयर की, उनमें दोनों एक साथ सुकून भरे पल बिताते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए 'अपनी परी' के लिए इमोशनल नोट भी लिखा। 

Image: Instagram
Advertisement
5/6

पराग ने लिखा, "परी... मैं तुम्हें हर बार ढूंढ लूंगा, जब भी तुम जन्म लोगी। मैं तुम्हें हर जीवन में प्यार करूंगा। मैं तुमसे हमेशा प्यार करता रहूंगा... मेरी गुंडी मेरी छोकरी।" 

Image: Instagram
6/6

पराग त्यागी के पोस्ट पर कमेंट कर लोग शेफाली को याद कर इमोशनल हो रहे हैं। साथ ही उन्हें हिम्मत भी दे रहे हैं। 

Image: Instagram

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 6 July 2025 at 12:45 IST