अपडेटेड 30 August 2025 at 14:09 IST
‘ऐसा इंसान नहीं देखा...’, पत्नी की मौत के बाद गणपति बप्पा को घर लाए पराग त्यागी, फैंस हुए भावुक
Parag Tyagi Celebrates Ganesh Chaturthi: पराग त्यागी ने इस साल भी अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आए हैं। सोशल मीडिया पर पराग का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह गणपति बप्पा की आरती उतारते हैं। फिर उनकी मूर्ति को पत्नी की तस्वीर के सामने ले जाकर दर्शन करवाते हैं।
हर साल पत्नी शेफाली जरीवाला के साथ गणपति बप्पा को घर लाने वाले पराग इस बार अकेले दिखे। उनकी आंखों में गम साफ झलक रहा था।
Image: Instagram27 जून 2025 को शेफाली जरीवाला का हार्ट अटैक की वजह से अचानक से निधन हो गया था। वह हर साल अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आती थीं।
Image: INSTAGRAMAdvertisement
इस बार एक्ट्रेस के पति पराग त्यागी गणपति को अपने घर लेकर आए। भगवान की आरती उतारते वक्त पराग को अपनी पत्नी की काफी याद सताई।
Image: Instagramआरती के दौरान हुए वायरल वीडियो में उनके साथ उनकी सासू मां यानी शेफाली की मम्मी सुनीता जरीवाला भी मौजूद थीं।
Advertisement
आरती के बाद पराग त्यागी ने गणपति बप्पा की मूर्ति को पत्नी शेफाली की तस्वीर के सामने ले जाकर दर्शन करवाए। इस दौरान वह काफी इमोशनल देखे।
Image: Instagramपराग का वीडियो देखकर फैंस इमोशनल हो गए। एक यूजर ने वायरल वीडियो पर लिखा कि ऐसा इंसान आज तक नहीं देखा, इतना प्यार पत्नी के लिए।
Image: InstagramAdvertisement
पिछले साल शेफाली जरीवाला खुद पति पराग के साथ गणपति बप्पा को घर लाई थीं। उनका पुराना वीडियो देखकर भी फैंस भावुक हो गए।
Image: InstagramPublished By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 30 August 2025 at 14:09 IST