अपडेटेड 30 April 2024 at 23:06 IST

पता चल गया कब रिलीज होगी Panchayat 3! 'लौकी वाले गेम' के पीछे छिपा है पूरा राज

Panchayat Season 3: लोगों को बेसब्री से पंचायत 3 वेब सीरीज के रिलीज का इंतजार हैं। मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट से पर्दा उठाने का फैसला कर लिया है, लेकिन बड़े ह

Follow :  
×

Share


1/9
जितेंद्र कुमार की पंचायत वेब सीरीज लोगों की पसंदीदा है। सीरीज के दोनों सीजन को लोगों का खूब प्यार मिला। इसके बाद अब हर किसी को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार पंचायत सीजन 3 का है। Image: IMDB
2/9
वैसे तो फैंस का इंतजार बहुत जल्द ही खत्म होने जा रहा है। पंचायत की रिलीज डेट से पर्दा उठाने का फैसला मेकर्स ने कर लिया है, लेकिन बेहद ही अनोखे तरीके से। Image: IMDB
Advertisement
3/9
मेकर्स पंचायत 3 की रिलीज डेट का खुलासा करने के लिए फैंस के लिए एक खेल लेकर आए हैं। लौकियों के पीछे रिलीज डेट का राज छिपा है। Image: Instagram
4/9
अब जिस किसी ने भी पंचायत देखी है वो लौकी से इसका कनेक्शन अच्छे से समझता होगा। मेकर्स ने रिलीज तरीका का तो अलग निकाला, लेकिन ये लोगों को जरा भी पसंद नहीं आया। फैंस इसके लिए मेकर्स पर भड़क गए। Image: IMDB
Advertisement
5/9
प्राइम वीडियो ने एक वीडियो शेयर किया। इसमें लिखा है कि 'Panchayat 3' वेब सीरीज आने वाली है, लेकिन लौकियों के पीछे क्या है?' Image: IMDB
6/9
इस गेम को खेलना ऐसा है कि आपको https://panchayat3date.com/ पर जाना होगा। फिर अपनी जीमेल से लॉग इन करना होगा। इसके बाद आप लौकियां हटाएंगे तो वहां लिखकर आएगा कि बधाई हो, अब इतने पर्सेंट बचा है। Image: Instagram
Advertisement
7/9
आगे इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और फिर 15 मिनट बाद दूसरी लौकी को हटाने के लिए वापस आने को कहा गया है। Image: IMDB
8/9
लिंक खोलने के बाद पंचायत 3 की रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ। इसके बाद फैंस इसको लेकर भड़क उठे। उन्होंने मेकर्स पर भड़कते हुए कहा कि रिलीज कर दो, रोज का ड्रामा मचा है। ऐसे ही ढेरो कमेंट्स इस पर है। Image: IMDB
Advertisement
9/9
हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 28 मई को पंचायत का तीसरा सीजन रिलीज किया जा सकता है। इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होनी बाकी है। Image: Instagram

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 30 April 2024 at 23:06 IST