अपडेटेड 28 November 2025 at 08:33 IST

Smriti Mandhana-Palaash Muchhal: चीटिंग रूमर्स के बीच पलाश संग दिखी मिस्ट्री कोरियोग्राफर, प्री-वेडिंग की फोटो वायरल

Smriti Mandhana-Palaash Muchhal: क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी का मामला दिन पर दिन गरमाता जा रहा है। ऐसे में पलाश की मिस्ट्री कोरियोग्राफर के साथ फोटो वायरल हो रही है।

Follow :  
×

Share


1/6

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी के अचानक पोस्टपोन होने की खबर ने सनसनी मचा दी। पहले तो ऐसा कहा गया कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब हो गई है। हालांकि, बाद में कुछ और ही सामने आने लगा।

Image: Social
2/6

सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है कि पलाश ने शादी में आई कोरियोग्राफर संग मिलकर स्मृति को धोखा दिया है। अब इसी मिस्ट्री कोरियोग्राफर के साथ उनकी फोटो सामने आई है।

Image: Republic
Advertisement
3/6

फोटो पलाश और स्मृति के प्री-वेडिंग फंक्शन की है। ये महिला बॉस्को मार्टिस की टीम का हिस्सा थी जिसे पलाश को डांस सिखाने की जिम्मेदारी थी। फोटो में भी वो पलाश के साथ दिख रही है। नाम नंदिका द्विवेदी है।

Image: Republic
4/6

नेटिजंस की माने तो, स्मृति ने कथित तौर पर पलाश और नंदिका को रंगे हाथों पकड़ लिया था जिसके बाद ये सारा बवाल हुआ और शादी अचानक रुक गई। हालांकि, रिपब्लिक भारत इन अफवाहों की पुष्टि नहीं करता। 

Image: instagram
Advertisement
5/6

इस बीच, चीटिंग रूमर्स को लेकर पलाश और स्मृति का परिवार चुप्पी बनाए हुआ है। जहां पलाश की बहन पलक ने शादी पोस्टोन होने का कारण स्मृति के पिता की तबीयत को बताया, वही क्रिकेटर मामले पर शांत हैं।

Image: Republic
6/6

स्मृति के पिता को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वो घर पर ही रीकवर कर रहे हैं। वहीं, पलाश की कजिन ने चीटिंग रूमर्स के बीच उनका सपोर्ट किया है। 

Image: Republic

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 28 November 2025 at 08:33 IST