अपडेटेड 24 June 2025 at 16:20 IST

पहली एनिवर्सरी पर हुमा कुरैशी संग डांस कर रहे थे पति जहीर, ये देख बीच में आईं सोनाक्षी, हाथ से किया इशारा और फिर...

सोनाक्षी और जहीर ने पहली वेडिंग एनिवर्सरी को जमकर सेलिब्रेट किया। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

Follow :  
×

Share


1/6

सोनाक्षी और जहीर इकबाल ने 23 जून को पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। दोनों ने परिवार-दोस्तों संग जमकर जश्न मनाया। सेलिब्रेशन से कपल की कई तस्वीरें सामने आईं जिसे देख फैंस का दिल बाग-बाग हो गया।

Image: X
2/6

इस बीच सोशल मीडिया पर कपल के डांस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें सोनाक्षी और जहीर 'दिल थाम के' गाने पर खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं। उनके साथ एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी थिरक रही हैं। 
 

Image: Instagram
Advertisement
3/6

दरअसल, एनिवर्सरी सेलिब्रेशन में हुमा कुरैशी पहुंचीं थीं। वो अपने ही गाने 'दिल थाम के' पर दिल खोलकर नाचीं। इस दौरान उनका साथ जहीर इकबाल ने दिया। कुछ देर में सोनाक्षी भी उन्हें ज्वाइन कर लेती हैं।

Image: Instagram
4/6

इसके बाद हुमा, सोनाक्षी और जहीर मिलकर धूम मचाते हैं। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस कपल के डांसिंग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। 

Image: Instagram
Advertisement
5/6

सोनाक्षी और जहीर ने करीब 8 सालों तक एक-दूजे को डेट करने के बाद 23 जून 2024 को रजिस्टर्ड मैरिज कर ली थी। शादी के बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया था जिसमें कई बड़े फिल्मी स्टार्स शामिल हुए थे।

Image: X
6/6

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा को जल्द ही अपने भाई कुश सिन्हा के डायेरक्शन में बनी फिल्म 'निकिता रॉय' में देखा जाएगा। कुश इस फिल्म से डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं। 

Image: Varinder Chawla

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 24 June 2025 at 16:20 IST