अपडेटेड 18 February 2026 at 23:45 IST
O'Romeo Box Office Collection: छठे दिन धड़ाम से गिरा 'ओ रोमियो' का कलेक्शन, फिर भी ‘बॉर्डर 2’ को किया धोबी पछाड़
O'Romeo Box Office Collection Day 6: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। अब इसके छठे दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ चुके हैं।
शाहिद कपूर की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'ओ रोमियो' के छठे दिन के बॉक्स ऑफिस नंबर सामने आ गए हैं। पांचवें दिन के मुकाबले छठे दिन कलेक्शन में काफी गिरावट देखी जा सकती है।
Image: instagramविशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं किया है।
Image: instagramAdvertisement
Sacnilk की माने तो, शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने छठे दिन यानि अपने पहले बुधवार को गिरावट दिखाते हुए लगभग 3.5 करोड़ रुपए ही कमाए हैं। जबकि 5वें दिन इसने भारत में 5.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Image: instagramअब 6 दिनों के बाद फिल्म 'ओ रोमियो' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन लगभग 43.85 करोड़ रुपये हो चुका है। इस वीक ये आराम से 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी।
Image: XAdvertisement
फिलहाल बड़े पर्दे पर दर्शकों की पहली पसंद 'ओ रोमियो' बनी हुई है। इसने ‘बॉर्डर 2’ को पछाड़ दिया है जिसने आज यानि अपने 27वें दिन 55 लाख रुपये ही कमाए हैं।
Image: InstagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 18 February 2026 at 23:45 IST