अपडेटेड 12 July 2024 at 23:16 IST
नीता अंबानी ने बेटे की शादी में रचाई अनोखी मेहंदी, लिखवाए पूरी फैमिली के नाम... देखें PHOTOS
Nita Ambani Mehandi: नीता अंबानी ने अपने बेटे की शादी के लिए जो मेहंदी रचाई है, वो चर्चाओं में हैं। नीता ने मेहंदी में खास लोगों के नाम लिखवाए हैं।
1/7
अंबानी परिवार अपने लाडले अनंत अंबानी की शादी के जश्न में डूबा हुआ है। आज 12 जुलाई को अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी के सभी फंक्शन खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। Image: Instagram
2/7
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अनंत की शादी को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हर फंक्शन में कुछ न कुछ स्पेशल जरूर किया। Image: Instagram
Advertisement
3/7
इस रॉयल वेडिंग के बीच नीता अंबानी अपनी मेहंदी को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। नीता ने बेटे की शादी के लिए जो मेहंदी रचाई, वह बेहद ही खास है। Image: Instagram
4/7
नीता अंबानी ने अपनी मेहंदी के डिजाइन में पूरी फैमिली के नाम लिखवाई। साथ ही भगवान कृष्ण और राधा रानी की तस्वीर भी बनवाई। उनकी मेहंदी बेहद ही खूबसूरत दिख रही है। Image: Instagram
Advertisement
5/7
मेहंदी की सामने आई तस्वीरों में देखने मिल रहा है कि नीता अंबानी ने किस तरह इसमें अनंत-राधिका से लेकर बेटे आकाश अंबानी, बहू श्लोका मेहता, बेटी ईशा अंबानी और दामाद आनंद पीरामल के नाम की मेहंदी लगाई। Image: Instagram
6/7
उनके हाथ की मेहंदी में पति मुकेश अंबानी, नाती-पोते पृथ्वी, वेद, कृष्णा और आदिया के नाम भी बेहद खूबसूरती से लिखे गए हैं। उनकी मेहंदी गवाही दे रही हैं कि वह अपनी फैमिली से कितना प्यार करती हैं। Image: Instagram
Advertisement
7/7
आज अनंत-राधिका जन्मों-जन्मों के लिए शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसके बाद 13 जुलाई को कपल के लिए शुभ आशीर्वाद समारोह रखा जाएगा। 14 जुलाई को ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन होगा।
Image: shaleenanathani/instagram
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 12 July 2024 at 23:16 IST