अपडेटेड 2 December 2025 at 14:17 IST
‘ड्रीम गर्ल के साथ 7 साल…’; एनिवर्सरी पर प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने किया रोमांटिक पोस्ट, बिकिनी में दिखीं एक्ट्रेस
Priyanka Chopra-Nick Jonas Anniversary: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी के 7 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। इस खास मौके पर हॉलीवुड सिंगर ने बड़ा रोमांटिक पोस्ट किया है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को सात साल पूरे हो चुके हैं। ये जोड़ी दुनियाभर के फैंस के बीच काफी पॉपुलर है।
Image: instagramप्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 में जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी। अब पति-पत्नी के रूप में उनके 7 साल पूरे हो चुके हैं।
Image: instagramAdvertisement
इस खास दिन पर अमेरिकी सिंगर-एक्टर निक जोनस ने अपनी लाइफ पार्टनर प्रियंका चोपड़ा को स्पेशल अंदाज में वेडिंग एनिवर्सरी विश की है।
Image: instagramनिक जोनस ने अपनी इंस्टा स्टोरी में प्रियंका चोपड़ा की एक फोटो शेयर की है जिसमें वो रेड बिकिनी में कहर ढाती नजर आ रही हैं। इसके साथ सिंगर ने लिखा- “मेरी ड्रीम गर्ल से शादी के 7 साल”।
Image: instagramAdvertisement
निक जोनस कभी अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा पर प्यार बरसाने का एक मौका नहीं गंवाते। कपल की एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी है।
Image: instagramप्रियंका और निक की लव स्टोरी 2016 में शुरू हुई थी जब सिंगर ने एक्ट्रेस को मैसेज किया। 2017 में ऑस्कर आफ्टर-पार्टी में उनकी मुलाकात हुई। निक ने जुलाई 2018 में ग्रीस में प्रियंका को प्रपोज किया था।
Image: instagramPublished By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 2 December 2025 at 14:17 IST