अपडेटेड 26 April 2025 at 14:18 IST
'अगली छुट्टी सिर्फ कश्मीर में बीतेगी...', डंके की चोट पर ऐसा क्यों बोले सुनील शेट्टी?
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुनील शेट्टी ने अपनी बात को मजबूती के साथ रखते हुए कहा कि कश्मीर को डर नहीं बल्कि प्यार और पर्यटन की जरूरत है।
पहलगाम आतंकी हमले में निर्दोषों की हत्या को लेकर पूरे देश में रोष है। आमजन से लेकर सेलेब्स तक ने आतंकियों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है।
इस बीच बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने ऐसा बयान दिया है जो सुर्खियों में है। उन्होंने अपनी बात को मजबूती के साथ रखते हुए कहा कि कश्मीर को डर नहीं बल्कि प्यार और पर्यटन की जरूरत है।
Image: Suniel Shetty/XAdvertisement
पहलगाम हमले पर बोलते हुए एक्टर ने कहा, 'उन्हें दिखाना है कि कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमेशा हमारा ही रहेगा। इसके लिए हमारी सरकार और जवान लगे हुए हैं।'
उन्होंने कहा, ‘हमें नागरिक के तौर पर सिर्फ एक काम करना है। हमें तय करना है कि हमारी अगली छुट्टियां सिर्फ कश्मीर में बीतेगी। हमें आतंकियों को दिखाना है कि हमें डर नहीं हैं। वाकई में हमें डर नहीं है।’
Image: Varinder ChawlaAdvertisement
सुनील शेट्टी ने कहा, 'मैंने अधिकारियों से बात की है। अगर उन्हें लगता है कि हमें वहां बतौर पर्यटक या कलाकार आना चाहिए, तो हम तैयार हैं। हमें एकजुट रहना होगा।
Image: Suniel Shetty/Instagramएक्टर ने सभी से मिलकर इस मुसीबत का सामना करने की अपील की। इस घटना के बाद कश्मीर में पर्यटन कम होने का डर सताने लगा है। ऐसे में सुनील शेट्टी का ये बयान काफी मायने रखता है।
Advertisement
बता दें कि पहलगाम से आतंक का अब तक का सबसे भयावह चेहरा पूरी दुनिया ने 22 अप्रैल, मंगलवार को देखा। आतंकियों ने बैसरन घाटी में 28 बेगुनाहों की जान ले ली।
Image: PTIPublished By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 26 April 2025 at 14:18 IST