अपडेटेड 27 August 2024 at 08:47 IST
जल्द मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता की लाडली, अनिल कपूर के बंगले में हुआ बेबी शॉवर, पहना ऐसा नेकलेस
Masaba Gupta: फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता जल्द मां बनने वाली हैं। हाल ही में उनकी बेबी शॉवर सेरेमनी हुई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं।
1/5
मसाबा गुप्ता मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के लीजेंड्री क्रिकेटर विव रिचर्ड्स की बेटी हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। Image: @masabagupta/instagram
2/5
मसाबा गुप्ता ने एक्टर सत्यदीप मिश्रा के साथ दूसरी शादी की है। अब कपल जल्द अपनी पहली संतान का दुनिया में स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। Image: @masabagupta/instagram
Advertisement
3/5
मसाबा ने अपने '3 हार्टबीट्स' के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। मसाबा ने अपने फैशन लेबल से बेज रंग की एक कस्टम-मेड ड्रेस पहनी और अपने लुक को हीरे, पन्ना और रूबी एक्सेसरीज से सजाया। Image: @masabagupta/instagram
4/5
मसाबा के बेबी शॉवर के लुक का हाइलाइट उनका डायमंड और रूबी चोकर था जिसके साथ उन्होंने लंबा डायमंड नेकलेस पहना। सत्यदीप को जींस, क्रीम र्ट-शर्ट और सफेद जैकेट पहने देखा गया। Image: @masabagupta/instagram
Advertisement
5/5
मसाबा की गोद भराई की रस्म अनिल कपूर के बंगले में रखी थी जिसमें सोनम कपूर, रिया कपूर, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट, आकांशा रंजन कपूर जैसे कलाकार शिरकत करने पहुंचे। Image: @masabagupta/instagram
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 27 August 2024 at 08:47 IST