अपडेटेड 2 September 2025 at 08:20 IST
शादी के 12 साल बाद ये पॉपुलर सिंगर बना पिता, पत्नी ने बेटी को दिया जन्म; दिखाई पहली झलक
हंसराज हंस के बेटे और जाने-माने पंजाबी सिंगर नवराज हंस के घर खुशियों ने दस्तक दी है। वह शादी के बाद एक 'नन्ही राजकुमारी' के पिता बन गए हैं।
सूफी गायक और बीजेपी के पूर्व सांसद हंसराज हंस के घर खुशियों ने दस्तक दी है। 63 साल के हंसराज दादा बन गए हैं। उनके घर पोती का जन्म हुआ है।
दरअसल, हंसराज हंस के बेटे और जाने-माने पंजाबी सिंगर नवराज हंस पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी अजीत कौर मेहंदी ने बेटी को जन्म दिया है।
Advertisement
शादी के 12 साल बाद कपल एक बच्ची के पेरेंट्स बने हैं जिससे घर में खुशियों का माहौल है। सिंगर नवराज ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये फैंस संग ये गुडन्यूज शेयर की।
नवराज ने अपने बच्चे की पहली झलक भी अपने फैंस को दिखाई। फोटो में सिंगर अपनी बेटी को गोद में लिए प्यार से निहारते दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर पिता बनने की खुशी साफ झलक रही है।
Advertisement
नवराज हंस ने प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मैं पापा बन गया। मेरी प्यारी बेटी परिवार में तुम्हारा स्वागत है।'
बता दें कि नवराज की गिनती पंजाब के जाने-माने गायकों में होती है। उनकी पत्नी अजीत कौर मेहंदी की बात करें तो वह फेमस सिंगर दिलेर मेहंदी की बेटी हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 2 September 2025 at 08:20 IST