अपडेटेड 21 August 2025 at 20:04 IST

43 साल की एक्ट्रेस की नहीं हुई शादी तो बच्चा कहां से… नौशीन अली सरदार का फूटा गुस्सा तो कर दिया बड़ा खुलासा

Nausheen Ali Sardar: ‘कुसुम’ फेम एक्ट्रेस नौशीन अली सरदार की निजी जिंदगी को लेकर सालों से तरह-तरह की अफवाहें उड़ती रही हैं। ये तक कहा गया कि उन्होंने गुपचुप शादी रचा ली है और उनका एक बच्चा भी है। अब एक्ट्रेस ने पूरा सच बताया है।

Follow :  
×

Share


1/7

नौशीन अली सरदार को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि उन्होंने मीडिया से छुपाकर शादी की है और उनकी एक सात साल की बेटी भी है। 

Image: instagram
2/7

नौशीन अली सरदार ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने शादी और बच्चे की अफवाहों पर खुलकर बात की है। उन्होंने इन खबरों का सच भी बताया।

Image: instagram
Advertisement
3/7

नौशीन ने कहा कि उन्होंने एक समय पर मीडिया से दूरी बना ली थी। उन्होंने कहा कि हर दूसरे लड़के के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा था। एक बार वो अपने सगे भाई के साथ बाहर गई थीं तो पैपराजी ने देख लिया।

Image: instagram
4/7

नौशीन ने कहा कि उस समय खबरें आईं कि उनके साथ ये हैंडसम लड़का कौन है। उनका नाम उनके सगे भाई के साथ भी जोड़ दिया गया जिससे वो तंग आ गई थीं।

Image: instagram
Advertisement
5/7

नौशीन ने कहा कि विकिपीडिया पर भी उन्हें लेकर गलत जानकारी लिखी गई। उनकी उम्र ही गलत लिखी थी। एक्ट्रेस ने कहा कि ऐसा लिखा था कि उनकी शादी गौरव खन्ना से हुई है। तलाक के बाद उनकी ये दूसरी शादी है।

Image: instagram
6/7

नौशीन ने कहा- ये भी लिखा था कि मेरी सात साल की बेटी है। मेरे बारे में इतनी गलत जानकारी लिखी थी। जब मैंने विकिपीडिया के हेड को बताया तो उन्होंने कहा कि हम आपकी बात पर कैसे यकीन करें।

Image: instagram
Advertisement
7/7

नौशीन ने आगे कहा कि उन्हें एक इंटरव्यू में सारा सच बताना पड़ा, तब जाकर विकिपीडिया पर उनके बारे में चीजें ठीक लिखी गईं। 

Image: instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 21 August 2025 at 20:04 IST