अपडेटेड 13 April 2025 at 17:28 IST

'अगर आपको खुशी मिलती है...'; प्लास्टिक सर्जरी के दावों पर मौनी रॉय ने ऐसा क्या कह दिया? फिर हो गईं ट्रोल

Mouni Roy: टीवी की ‘नागिन’ मौनी रॉय को अक्सर उनके लुक्स को लेकर ट्रोल किया जाता रहा है। उन्हें लेकर सालों से प्लास्टिक सर्जरी की खबरें बनती रही हैं।

Follow :  
×

Share


1/5

टीवी से फिल्मों की दुनिया में सफर तय करने वाली मौनी रॉय इन दिनों अपने बदले-बदले लुक को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। ये खबरें फिल्म ‘भूतनी’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से शुरू हुईं।

Image: instagram
2/5

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फैंस ने उनके माथे पर एक निशान सा देखा और उनके फेशियल फीचर्स भी कुछ अलग लग रहे थे। तभी से फैंस सवाल करने लगे कि क्या उन्होंने दोबारा अपने फेस पर कुछ करवाया है।

Image: X
Advertisement
3/5

मौनी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुई थीं जहां उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी के दावों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने खुलासा किया कि वो ट्रोलिंग से कैसे डील करती हैं। 

Image: Instagram
4/5

मौनी ने मीडिया से बातचीत में कहा- ‘कुछ नहीं। मैं देखती ही नहीं। लोगों को अपना काम करने दो। मैं ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देती। अगर आपको स्क्रीन के पीछे छुपकर ट्रोल करके खुशी मिलती है तो होते रहो’।

Image: Image: Instagram
Advertisement
5/5

अब सफाई देकर भी मौनी बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। किसी ने लिखा- ‘कुछ भी कहो, आपके चेहरे ने सारा राज खोल दिया’ तो दूसरा लिखता है- ‘अब तो सच बता दो मैडम’।

Image: Mouni Roy

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 13 April 2025 at 17:28 IST