अपडेटेड 8 December 2025 at 22:51 IST
Mouni Roy Photos: ब्लैक साड़ी से लेकर वाइट नेट लुक तक, मौनी रॉय ने कातिलाना अंदाज में दिखाया ग्लैमर
Mouni Roy Photos: एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनका हर नया लुक सोशल मीडिया पर चंद मिनटों में ट्रेंड करने लगता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिनमें उनके अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहे हैं। इन फोटोज ने फैंस के दिलों को जीत लिया है।
मौनी रॉय की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। ब्लैक साड़ी में उनका यह रॉयल अंदाज फैंस को बेहद पसंद आया है। साथ ही गोल्डन नेकपीस ने उनके पूरे लुक में खास निखार जोड़ दिया।
इसके बाद मौनी ने एक फोटो में वाइट नेट साड़ी पहनी है, जिसमें वह काफी एलीगेंट लग रही हैं। सेम कलर के ब्लाउज के साथ यह लुक इतना खूबसूरत लग रहा है। फैंस की उनके इस लुक से नजरें नहीं हट रही हैं।
Image: InstagramAdvertisement
केवल स्टाइलिश तस्वीरें ही नहीं, मौनी ने अपने दोस्तों और परिवार संग बिताए खास पलों को भी शेयर किया है। वह कैजुअल आउटफिट में क्लासी लुक में नजर आ रही हैं।
इन फोटोज से साफ पता चलता है कि एक्ट्रेस हाल ही में अपनी फ्रेंड संग फॉरेन की ट्रिप पर हैं। इस दौरान उनका मॉडर्न और सिंपल लुक भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।
Advertisement
मौनी की इन वायरल तस्वीरों पर लाइक्स और कॉमेंट्स की बारिश होने लगी है। फैंस लगातार उनके अलग-अलग स्टाइल और खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।
हर एक फोटो में मौनी अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। कहीं वह अपने लुक्स को फ्लॉन्ट करती नजर आईं, तो कहीं फ्रेंड्स के साथ मस्ती करती हुईं दिखाई दीं हैं। उन्होंने अपनी कई खास यादें शेयर की हैं।
Advertisement
एक फोटो में मौनी की नेचुरल ब्यूटी खूब नजर आई है। इस फोटो पर दिशा पाटनी भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाईं और अपनी दोस्त के लुक की जमकर तारीफ की है।
Image: InstagramPublished By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 8 December 2025 at 22:50 IST