अपडेटेड 11 February 2026 at 07:47 IST

प्रयागराज में मोनालिसा की ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज, पहली फिल्म की कमाई से करेंगी ये नेक काम

Monalisa: महाकुंभ में माला बेचकर सोशल मीडिया पर रातों-रात चमकने वाली मोनालिसा भोसले की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसके लिए वो प्रयागराज पहुंची थीं।

Follow :  
×

Share


1/5

फिल्ममेकर सनोज मिश्रा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से मोनालिसा ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने उसी प्रयागराज में जाकर ट्रेलर लॉन्च किया जहां से एक साल पहले उनकी जिंदगी बदली थी।

Image: @monalisabhosle_official/instagram
2/5

‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के ट्रेलर में मोनालिसा को राजकुमार राव के भाई अमित राव के साथ देखा जा सकता है। ट्रेलर में वो एक बेफिक्र लड़की के रोल में दिख रही हैं जो बाद में मणिपुर की राजनीति में फंस जाती है।

Image: @monalisabhosle_official/instagram
Advertisement
3/5

‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की टीम ने प्रयागराज में मां गंगा का आशीर्वाद लिया और ट्रेलर लॉन्च किया। इस मौके पर मोनालिसा भावुक हो गईं। पिछले साल हुए महाकुंभ ने उनकी जिंदगी बदल दी थी।

Image: youtube
4/5

मोनालिसा ने कहा कि वो अपनी पहली फिल्म की कमाई से मध्य प्रदेश के खरगोन जैसे इलाकों में लड़कियों के लिए स्कूल खोलना चाहती हैं जहां शिक्षा की कमी है। 

Image: @monalisabhosle_official/instagram
Advertisement
5/5

मोनालिसा पहले भी अपने इस सपने के बारे में बात कर चुकी हैं। उनका कहना है कि हर लड़की को शिक्षित होना चाहिए ताकि वो समाज की मुख्यधारा से जुड़ सके। 

Image: @monalisabhosle_official/instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 11 February 2026 at 07:47 IST