अपडेटेड 18 July 2025 at 13:28 IST

Monalisa: फिर छा गईं मोनालिसा, इस बार 'मोहब्बतें' के गाने पर लूटी महफिल, VIDEO देख फिदा हुए फैंस

मोनालिसा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने 'मोहब्बतें' के गाने पर लिपसिंक कर महफिल लूट ली। वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

Follow :  
×

Share


1/5

महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा भोसले आजकल चर्चा में बनी हुई हैं। मोनालिसा ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्हें लिपसिंक करते देखा जा सकता है।
 

Image: Instagram
2/5

मोनालिसा फिल्म 'डायरी ऑफ मणिपुर' के लिए एक्टिंग सीख रही हैं। इसी सिलसिले में वो रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डालती रहती हैं जिसमें उनकी एक्टिंग की झलक देखने को मिल जाती है। 
 

Image: Instagram
Advertisement
3/5

मोनालिसा ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक नई रील शेयर की है जिसमें वो फिल्म 'मोहब्बतें' के हिट सॉन्ग 'आंखें खुली हों या हों बंद, दीदार उनका होता है...' पर लिपसिंक करती नजर आ रही हैं। 

Image: Instagram
4/5

इस वीडियो में मोनालिसा के चेहरे और आंखों के एक्सप्रेशन काफी शानदार है। लोग उनकी एक्टिंग और लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
 

Image: Instagram
Advertisement
5/5

मोनालिसा अब स्टार बन गई हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेकरार रहते हैं। बीते दिन उनका वीडियो सामने आया था जहां उनको देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। 
 

Image: Instagram

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 18 July 2025 at 13:27 IST