इसे कहते हैं संस्कार... मोनालिसा ने विदेशी मेहमानों के साथ किया ऐसा व्यवहार, VIDEO देख इंप्रेस हो गए लोग
हाल ही में मोनालिसा का एक ऐसा वीडियो वायरल हुए है जिसमें उनके संस्कार देख लोग इंप्रेस हो गए। इतना ही नहीं, लोग उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं।
महाकुंभ में माला बेचकर लाइमलाइट में आईं मोनालिसा अब स्टार बन चुकी हैं। उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। सेट से वो कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
अब हाल ही में मोनालिसा के एक वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है। इसमें उनका अंदाज देख लोग तारीफ करने पर मजबूर हो गए हैं।
Image: InstagramAdvertisement
वायरल वीडियो में मोनालिसा कुछ विदेशी मेहमानों से मिलजुल रही हैं। वो हरेक को स्माइल के साथ रुद्राक्ष की माला सौंपती है। महिलाओं को अपने हाथों से पहनाती हैं और पुरुषों को माला हाथ में थमा देती हैं।
Image: Instagramइसके साथ ही 'जय श्री महाकाल' कहकर अभिवादन करती दिखीं। मोनालिसा का यही दिल छू लेने वाला अंदाज लोगों को भा गया है। लोग बढ़-चढ़कर उनकी परवरिश और संस्कारों की तारीफ कर रहे हैं।
Advertisement
मोनालिसा इन दिनों 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की शूटिंग में बिजी हैं। वो फिल्म में मोनालिसा एक ऐसे आर्मी अफसर की बेटी का रोल निभाती दिखेंगी जो पिता के लिए संघर्ष करेगी और डिफेंस में जाने का सपना देखती है।
Image: InstagramPublished By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 3 August 2025 at 13:10 IST