अपडेटेड 17 February 2026 at 21:34 IST

हरा सूट, कान में झूमके और हाथों में फूल… सुरभि ज्योति ने प्रेग्नेंसी ग्लो से लूटी महफिल, कराया मैटरनिटी फोटोशूट

Surbhi Jyoti: टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति शादी के डेढ़ साल बाद मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने पति सुमित सूरी के साथ प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।

Follow :  
×

Share


1/5

टीवी की मशहूर अदाकारा सुरभि ज्योति और सुमित सूरी के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है। कपल ने हाल ही में एक क्यूट पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उन्होंने खुलासा किया कि बेबी जून में आएगा।

Image: @surbhijyoti/instagram
2/5

सुरभि ज्योति ने अब अपने लेटेस्ट मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वो हरे सूट में काफी चमक रही थीं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा था।

Image: @surbhijyoti/instagram
Advertisement
3/5

सुरभि ज्योति ने हरे रंग का अनारकली सूट पहना हुआ है और अपने लुक को हेवी ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ पूरा किया। उन्होंने गूंथ की चोटी बनाई हुई थी लेकिन जुल्फें उनके चेहरे पर आ रही थीं।

Image: @surbhijyoti/instagram
4/5

सुरभि ज्योति ने अपने हाथों में सूरजमुखी के फूल ले रखे थे। उन्होंने अपने मैटरनिटी फोटोशूट में तरह-तरह के पोज दिए हैं। उनकी ड्रेस में उनका बेबी बंप भी दिख रहा था।

Image: @surbhijyoti/instagram
Advertisement
5/5

सुरभि ज्योति ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “एक जंगली फूल की तरह खिलती हुई”। उनकी तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। मौनी रॉय ने भी कमेंट कर लिखा- ‘कित्ती सुंदर’।

Image: @surbhijyoti/instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 17 February 2026 at 21:34 IST