अपडेटेड 23 November 2025 at 14:51 IST

मॉम टू बी Sonam Kapoor का दिखा रॉयल अंदाज, सफेद लिबास में लगीं बेहद खूबसूरत; यूं फ्लॉन्ट किया बेबी बंप; PHOTOS

Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अनाउंस किया कि वो जल्द दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। अब सोनम ने अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

Follow :  
×

Share


1/8

सोनम कपूर कई सालों से इंडस्ट्री से दूर हैं। इस बीच एक्ट्रेस अपनी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। 
 

Image: Instagram
2/8

एक्ट्रेस ने हाल ही में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। इस बीच मॉम-टू-बी सोनम ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका रॉयल अंदाज देखने मिल रहा है। 
 

Image: Instagram
Advertisement
3/8

तस्वीरों में सोनम कपूर ऑफ व्हाइट कलर का अनारकली सूट पहने नजर आ रही हैं, जिसमें उनका अंदाज देखने लायक है। 
 

Image: Instagram
4/8

सूट के साथ सोनम कपूर हैवी ज्वैलरी पहने नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने हाथ में कंगन और मैचिंग झुमके भी पहने हैं। कुल मिलाकर एक्ट्रेस इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
 

Image: Instagram
Advertisement
5/8

तस्वीरों में सोनम कपूर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। फोटोज शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "दिल बदलता नहीं… बस औरों के लिए धड़कने लगता है।"


 

Image: Instagram
6/8

उनके इस रॉयल लुक की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस खूबसरती की तारीफें करते नहीं थक रहे। कई लोगों ने उनके लुक को खूब सराहा। 
 

Image: Instagram
Advertisement
7/8

कुछ दिनों पहले सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी और फैंस को बताया था कि 40 साल की उम्र में वो फिर से मां बनने वाली हैं। 
 

Image: Instagram
8/8

कुछ साल तक डेट करने के बाद सोनम ने साल 2018 में आनंद आहूजा संग शादी की थी। दोनों का एक बेटा वायु है। अब कपल दूसरे बच्चे के स्वागत के लिए तैयार है। 

Image: Instagram

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 23 November 2025 at 14:51 IST