अपडेटेड 19 November 2025 at 14:49 IST

फूडी हैं 22 साल की मिस यूनिवर्स इंडिया Manika Vishwakarma, दिल्ली के छोले-भठूरे है फेवरेट, ऐसे रखती हैं डाइट का ध्यान

Manika Vishwakarma Fitness Secret: 22 साल की मनिका विश्वकर्मा इस वक्त सुर्खियों में हैं। वो थाईलैंड में आयोजित मिस यूनिवर्स 2025 में भारत को रिजप्रेंट कर रही हैं। एक इंटरव्यू में अपना डाइट और फिटनेस सीक्रेट शेयर कर चुकी हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Follow :  
×

Share


1/8

पूरी दुनिया की नजरें इस वक्त थाईलैंड में आयोजित मिस यूनिवर्स 2025 पर टिकी हैं। इस कंपटीशन में भारत को मनिका विश्वकर्मा भारत को रिजप्रेंट कर रही हैं। 
 

Image: Instagram
2/8

मनिका इससे पहले मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज अपने नाम कर चुकी हैं। वो मूल रूप से राजस्थान के गंगानगर की रहने वाली और दिल्ली में मॉडलिंग करती हैं।
 

Image: Instagram
Advertisement
3/8

मनिका महज 22 साल की हैं। वो दिखने में एकदम फिट लगती हैं। मनिका ने एक बार इंटरव्यू में अपनी डाइट और फिटनेस सीक्रेट शेयर किया था। 


 

Image: Instagram
4/8

मनिका ने बताया था कि वो अपनी डाइट को सिंपल रखती हैं। वो नाश्ते में आमतौर पर दही चावल, इडली या फिर खिचड़ी खाना पसंद करती हैं। मनिका लंच हैवी करती हैं और घर का बना खाना खाती हैं। 
 

Image: Instagram
Advertisement
5/8

शाम के समय जब उन्हें हल्की भूख लगती है, तो वो दलिया या खिचड़ी खाती हैं और डिनर भी सिंपल रखती हैं। मन‍िका ने यह भी बताया था कि उनके डाइटीशियन पेरेंट्स हैं, जिन्होंने उन्हें सादगी भरा खाना खाने को कहा।

Image: Instagram
6/8

वो कहती हैं कि कई नए ट्रेंड आते रहते हैं, लेकिन जो आप बचपन से लगातार खाते आ रहे हैं, आपकी बॉडी उसको अडैप्ट कर लेती है। सही मायनों में वही फिटनेस है। 

Image: @manikavishwakarma_/instagram
Advertisement
7/8

पैदल चलना मनिका की जिंदगी का अहम हिस्सा है। वो कहती हैं कि वो रात 2 बजे भी वॉक पर निकल जाती है। जब भी उन्हें टाइम मिलता हैं तो वॉकिंग जरूर करती हैं। 
 

Image: Instagram
8/8

मनिका अपनी फिटनेस का तो ध्यान रखती ही हैं, लेकिन साथ ही वो फूडी हैं। वो छोले-भटूरे के बिना नहीं रह सकती हैं। उन्हें दिल्ली के छोले-भटूरे के साथ गोलगप्पे और चाइनीज फूड्स भी काफी पसंद हैं। 
 

Image: Instagram

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 19 November 2025 at 14:49 IST