अपडेटेड 18 June 2025 at 18:51 IST
पिता की अर्थी को मनारा चोपड़ा ने दिया कंधा, रोते-रोते हुआ बुरा हाल, बहन ने यूं संभाला; VIDEO
Mannara Chopra Father Last Rites: मनारा चोपड़ा के पिता के अंतिम संस्कार का एक भावुक वीडियो सामने आया है। एक्ट्रेस और उनकी बहन पिता के निधन से गहरे सदमे में हैं। दोनों बहनें अर्थी के साथ बिलखती हुई नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा पर इस समय दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके सिर से पिता का साया उठ गया। मनारा के पिता रमन राय हांडा का निधन हो गया। वो 72 साल के थे और काफी समय से बीमार चल गए थे।
आज, 18 जून को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पिता को अंतिम विदाई देते हुए मनारा पूरी तरह से टूट गईं। मनारा की मां कामिनी और छोटी बहन मिताली भी अपने आंसू नहीं रोक पाई।
Advertisement
अंतिम संस्कार से पहले शव यात्रा भी निकाली गई। इस दौरान मनारा और बहन मिताली अपने पिता की अर्थी को कंधा देती नजर आईं। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
Advertisement
पिता के अंतिम संस्कार के दौरान मनारा चोपड़ा बुरी तरह से बिलखने लगी। तब मिताली और आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें किसी तरह से संभाला। दोनों के चेहरे पर पिता को खोने का दुख साफ झलक रहा था।
मनारा के पिता और प्रियंका चोपड़ा के फूफा जी रमन सिंह हांडा ने 16 जून को मुंबई में आखिरी सांस ली। वो एक मशहूर वकील थे।
Image: InstagramAdvertisement
प्रियंका चोपड़ा ने अपने फूफाजी के निधन पर दुख जताया था। उन्होंने लिखा, "आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले... अंकल (फूफा) जी। ओम शांति।"
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 18 June 2025 at 16:36 IST