अपडेटेड 27 September 2025 at 11:43 IST

पवन सिंह के बाद Rise and Fall में धमाल मचाएंगी 'TRP क्वीन', अशनीर ग्रोवर के शो में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

Rise and Fall: अशनीर ग्रोवर का 'राइज एंड फॉल' में भोजपुरी स्टार पवन सिंह की एग्जिट के बाद शो बोरिंग हो गया है। इस बीच शो में अब वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही हैं। बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रह चुकीं मशहूर एक्ट्रेस शो का हिस्सा बन सकती हैं। वो शो में पवन सिंह की कमी दूर कर सकती हैं।

Follow :  
×

Share


1/6

MX प्लेयर पर आ रहा अशनीर ग्रोवर का रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' सुर्खियों में बना हुआ है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने शो में जान डाल दी थी। उनका मजाकिया अंदाज और वनलाइनर फैंस को काफी पसंद आ रहे थे। 
 

Image: MX Player
2/6

हालांकि जब से पवन सिंह बाहर हुए हैं, तब से शो में वो बात नजर नहीं आ रही। शो बोरिंग हो गया है। इस बीच मेकर्स टीआरपी बढ़ाने के लिए शो में धांसू वाइल्ड कार्ड एंट्री कराने जा रहे हैं। 
 

Image: Instagram
Advertisement
3/6

बीते दिन MX प्लेयर के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्टर शेयर किया गया, जिसमें लड़की की तस्वीर थी, लेकिन चेहरा छिपा था। पोस्टर शेयर कर लिखा, "कौन है ये? राइज एंड फॉल वाइल्ड कार्ड एंट्री।"


 

Image: Instagram
4/6

बताया जा रहा है कि ये कोई और नहीं एंटरटेनमेंट क्वीन मनीषा रानी हैं। मनीषा की शो में एंट्री के चर्चे पहले से ही चल रहे थे। बताया जा रहा है कि पवन सिंह की एग्जिट के बाद अब वो शो में धमाका मचाएंगी। 

Image: instagram
Advertisement
5/6

पोस्टर पर कमेंट करते हुए कई फैंस ने मनीषा की एंट्री पर एक्साइटेंड दिखाई। एक ने कहा, "मनीषा को शो में देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हूं।" दूसरे ने कहा, “अब तबाही मचने वाली है, टीआरपी क्वीन आ रही है।”

Image: instagram
6/6

बिग बॉस OTT 2 से मनीषा रानी को असली पहचान मिली। अपने चुलबुले अंदाज से वो फैंस का दिल जीत गई। इसके बाद वो 'झलक दिखला जा' और 'हाले दिल' जैसे शो का भी हिस्सा बनीं। 
 

Image: manisharani002/Instagram

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 27 September 2025 at 11:43 IST