अपडेटेड 5 June 2025 at 19:46 IST
‘जब फीलिंग्स जाग जाती हैं…’; शो में हीरो संग रोमांस करने में छूटे मनीषा रानी के पसीने! बयान सुन छूट जाएगी हंसी
Manisha Rani: बिहार की मनीषा रानी को अपना पहला टीवी सीरियल मिल गया है। वो जल्द शो ‘हाल-ए-दिल’ में एक हाउसवाइफ के किरदार में नजर आएंगी। शो के प्रमोशनल इवेंट में उन्होंने बताया कि शूटिंग में उन्हें कितनी दिक्कतें आई थीं।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली मनीषा रानी का जलवा चारों ओर देखने के लिए मिल रहा है। वो रवि दुबे और सरगुन मेहता द्वारा प्रोड्यूस किए गए शो ‘हाल-ए-दिल’ में नजर आएंगी।
Image: manisharani002/Instagramशो के प्रमोशनल इवेंट में मनीषा ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कत किन सीन्स को शूट करने में होती। उन्होंने ये सारी बातें मजाक में कही थीं जिसे सुन शो की कास्ट अपनी हंसी नहीं रोक पाती।
Image: instagramAdvertisement
मनीषा रानी ने खुलासा किया कि उन्हें रोमांटिक सीन्स की शूटिंग करना सबसे ज्यादा मुश्किल लगता है। बिग बॉस ओटीटी फेम मनीषा ने इसके पीछे की वजह भी बताई है।
Image: instagramमनीषा रानी ने कहा कि वो जब भी रोमांटिक सीन्स की शूटिंग करती हैं तो उनकी हंसी छूट जाती है। उन्होंने कहा- ‘फिर हम खुद को समझाते हैं कि नहीं मनीषा, तुम्हें करना है, करना है’।
Image: instagramAdvertisement
मनीषा ने कहा कि ‘जो मेरे डायरेक्टर सर थे, जय सर, उन्होंने भी कहा कि नहीं मनीषा, समझो बात को, जज्बात को’। एक्ट्रेस ने मजाक में कहा- ‘ये लोग करवा देते हैं, लेकिन जब मेन टाइम आता है तो कट कर देते हैं’।
Image: Instagramमनीषा आगे कहती हैं- ‘एक होता है ना कि जब लोगों को नहीं करना तो कहते हैं कि करो करो, फिर जब फीलिंग्स जग जाती हैं तो कट कर देते हैं’। ये कहते ही वहां खड़ी शो की पूरी टीम जोर-जोर से हंसने लग जाती है।
Image: InstagramAdvertisement
इतना ही नहीं, मनीषा ने मजाक में ये भी कहा- ‘इस लाइन का बहुत अलग सीन है मुझे तो समझ नहीं आता। पहले लोगों को करना नहीं होता, जब लड़का-लड़की करना शुरू करते हैं तो कट करवा देते हैं’।
Image: instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 5 June 2025 at 19:46 IST