अपडेटेड 9 September 2025 at 17:37 IST
नेपाल हिंसा को देख टूटा मनीषा कोइराला का दिल, खून से लथपथ जूते की फोटो की शेयर, लिखा भावुक पोस्ट
Manisha Koirala on Nepal Violence: नेपाल में Gen-Z का आंदोलन हिंसक मोड़ ले चुका है। देश के अलग-अलग जगहों पर आगजनी, तोड़फोड़ और प्रदर्शन देखा जा रहा है जिसपर एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का भी दर्द छलक पड़ा है।
नेपाल सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर बैन लगाने के बाद से ही Gen-Z का आंदोलन शुरू हो चुका है। युवाओं ने सरकार से बैन हटाने की मांग करते हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन किया।
Image: Xअब इस हिंसा और आगजनी पर मनीषा कोइराला भावुक हो गई हैं। उन्होंने खून से लथपथ एक जूते की फोटो शेयर की है जिसके साथ उन्होंने नेपाली में एक नोट लिखा है।
Image: Manisha Koirala/InstagramAdvertisement
मनीषा लिखती हैं- “आजको दिन नेपालका लागि कालो दिन हो— जब जनताको आवाज, भ्रष्टाचारविरुद्धको आक्रोश र न्यायको मागलाई गोलीले जवाफ दिइयो”।
Image: Instagramइसका मतलब है कि “आज का दिन नेपाल के लिए काला दिन है। जब भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता की आवाज और आक्रोश और न्याय की मांग का जवाब गोलियों से दिया जाए”।
Advertisement
बता दें कि नेपाल हिंसा में 20 लोगों की मौत और 250 से अधिक लोगों के जख्मी होने की खबर सामने आ रही है। केपी शर्मा ओली ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। बैन भी वापस ले लिया गया है।
Image: Xमनीषा कोइराला मूल रूप से नेपाली हैं। उनके दादा विश्वेश्वर प्रसाद कोइराला नेपाल के प्रधानमंत्री जबकि पिता प्रकाश कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
Image: InstagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 9 September 2025 at 17:37 IST