अपडेटेड 16 August 2025 at 14:21 IST
Malaika Arora: ‘मैं हार्ड कोर रोमांटिक हूं…’; अरबाज से तलाक के बाद दोबारा शादी कर रहीं मलाइका?
Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने 2017 में अरबाज खान से तलाक लिया था। जबकि अरबाज तो शूरा खान से शादी करके जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं, वहीं फैंस ये जानने के लिए बेकरार हैं कि क्या मलाइका भी दूसरी शादी कर सकती हैं।
मलाइका अरोड़ा तलाक के बाद काफी सालों तक अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रही थीं। हालांकि, अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। अब मलाइका ने हिंट दिया कि वो दोबारा शादी कर सकती हैं।
Image: Instagramमलाइका ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो युवा मलाइका को क्या सलाह देंगी। एक्ट्रेस ने कहा- “मैं कहती कि शादी के लिए समय लो। यह बहुत बड़ा कमिटमेंट है और लड़कियों इतनी जल्दी शादी करने की जरूरत नहीं है”।
Image: InstagramAdvertisement
मलाइका ने आगे कहा- "थोड़ा बहुत काम कर लो, जिंदगी के सफर को थोड़ा समझ लो और फिर उस कदम को उठाओ। मैं खुद बहुत छोटी थी जब मेरी शादी हुई।"
Image: Social Mediaजब उनसे पूछा गया कि क्या वह दोबारा शादी करना चाहेंगी, तो मलाइका ने कहा- कभी ना मत कहो। मैं हार्डकोर रोमांटिक हूं। मैं प्यार में यकीन करती हूं, इससे जुड़ी हर बात में यकीन करती हूं। तो कभी ना मत बोलो।
Image: InstagramAdvertisement
उन्होंने आगे कहा- "प्यार हमेशा बदलता रहता है। मैं प्यार में होपलेस और वफादार हूं। ये दो चीजें हैं और बाकी प्यार हमेशा बदलता रहता है। मेरे पास देने और बांटने के लिए बहुत सारा प्यार है।"
Image: Instagramअर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका का नाम अबतक किसी और से नहीं जुड़ा है। पिछला साल उनके लिए काफी दर्द भरा रहा। ब्रेकअप के साथ साथ उनके पिता का भी निधन हो गया था।
Image: XPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 16 August 2025 at 14:21 IST