अपडेटेड 12 August 2025 at 15:17 IST

Bigg Boss में एंट्री लेने वाला लेस्बियन कपल चर्चा में, विवादों में रह चुका है नाम; क्या आपने देखीं आदिला-फातिमा की ये 7 Unseen तस्वीरें

'बिग बॉस मलयालम' सीजन 7 लेस्बियन कपल की एंट्री से चर्चा में आ चुका है। इस बीच उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Follow :  
×

Share


1/7

सलमान खान के 'बिग बॉस 19' से पहले 'बिग बॉस मलयालम' सीजन 7 सुर्खियों में है। वजह है 'बिग बॉस' के घर में लेस्बियन कपल आदिला-फातिमा की एंट्री। जब से दोनों ने इस शो में कदम रखा है उनके हर तरफ चर्चे हैं।

Image: Instagram
2/7

केरल की रहने वाली आदिला नसरीन और फातिमा नूरा समलैंगिक हैं। दोनों ने साथ रहने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी थी। 
 

Image: Instagram
Advertisement
3/7

आदिला और फातिमा की पहली मुलाकात 12वीं क्लास में पढ़ने के दौरान सऊदी अरब में हुई थी। दोनों की दोस्ती समय के साथ प्यार में बदल गई। दोनों का परिवार भी एक-दूसरे को जानता था। 
 

Image: Instagram
4/7

दोनों ने जब अपने रिश्ते के बारे में परिवार को बताया तो उन्होंने साथ नहीं दिया। परिजनों ने रिश्ते का विरोध किया और धमकियां दीं। दोनों अपने साथ रहने के फैसले पर कायम रहीं। 

Image: Instagram
Advertisement
5/7

मजबूरन आदिला और फातिमा ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। दोनों ने साथ रहने के लिए केरल हाईकोर्ट में एक 'हैबियस कॉर्पस' याचिका दायर की। 
 

Image: Instagram
6/7

मामले पर सुनवाई के बाद केरल हाईकोर्ट ने आदिला-फातिमा के पक्ष में फैसला सुनाया और दोनों को साथ रहने की अनुमति दे दी। साथ ही परिवार को इन दोनों के जीवन में हस्तक्षेप न करने के निर्देश दिए। 
 

Image: Instagram
Advertisement
7/7

इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। हाईकोर्ट के फैसले के बाद आदिला और फातिमा रातों-रात सुर्खियों में छा गई थीं। फिलहाल दोनों 'बिग बॉस मलयालम' सीजन 7 में दर्शकों को एंटरटेन कर रही हैं। 
 

Image: Instagram

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 11 August 2025 at 23:35 IST