अपडेटेड 29 June 2025 at 09:43 IST

‘ये नकलीपन इतना कॉमन…’; शिवांगी जोशी से ब्रेकअप के बाद कुशाल टंडन का क्रिप्टिक पोस्ट, किसपर साधा निशाना?

Kushal Tandon: टीवी स्टार्स कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी इन दिनों अपने ब्रेकअप के कारण सुर्खियों में हैं। दोनों ने साथ में टीवी शो ‘बरसातें- मौसम प्यार का’ में काम किया था।

Follow :  
×

Share


1/6

कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी के ब्रेकअप की खबरें इन दिनों आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल रही हैं। कुशाल ने कुछ समय पहले इंस्टा स्टोरी के जरिए शिवांगी संग अपने ब्रेकअप की पुष्टि की थी।

Image: X
2/6

कुशाल ने लिखा था कि वो और शिवांगी अब साथ नहीं हैं। उनके ब्रेकअप को पांच महीने हो चुके हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर दिया था।

Image: instagram
Advertisement
3/6

कुशाल और शिवांगी ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। फैंस के बीच दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद की जाती थी लेकिन उनके ब्रेकअप की खबर से उनका दिल टूट गया है। 

Image: instagram
4/6

शिवांगी जोशी से ब्रेकअप के बाद कुशाल टंडन को काफी ट्रोल किया जा रहा है। फैंस का ऐसा मानना है कि एक्टर ने ही शिवांगी को धोखा दिया है। हालांकि, उनके कथित ब्रेकअप के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

Image: Instagram
Advertisement
5/6

अब इतनी ट्रोलिंग के बाद कुशाल टंडन ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा- "नकली होना इतना नॉर्मल हो गया है कि लोग ईमानदारी से खफा हो जाते हैं।"

Image: INSTAGRAM
6/6

अब लोग इस पोस्ट को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या ये पोस्ट शिवांगी जोशी के लिए तो नहीं। 

Image: Instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 29 June 2025 at 09:43 IST