18 योद्धा और उनके साहस की 18 कहानियां… नेटफ्लिक्स की इस एनिमेटेड सीरीज पर टिकी लोगों की निगाहें, अब अलग अंदाज में देखिए महाभारत
Kurukshetra Trailer: नेटफ्लिक्स पर बहुत जल्द एक एनिमेटेड सीरीज रिलीज होने वाली है जिसका नाम है 'कुरुक्षेत्र'। इसका धमाकेदार ट्रेलर हाल ही में लॉन्च किया गया जिसे लोगों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
नेटफ्लिक्स की अपकमिंग वेब सीरीज 'कुरुक्षेत्र' में महाभारत के उन 18 दिनों की कहानी दिखाई जाएगी जब कुरुक्षेत्र में कौरवों और पांडवों की बीच युद्धा हुआ था।
Image: youtubeपिछले कुछ समय में एनिमेशन में बने माइथोलॉजिकल कंटेंट को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। मिसाल के तौर पर ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ और ‘महावतार नरसिम्हा’।
Image: youtubeAdvertisement
वैसे तो महाभारत के ऊपर बहुत सी फिल्में और शो बने हैं लेकिन वेब सीरीज 'कुरुक्षेत्र' उनसे अलग होने वाली है। दरअसल, इसमें 18 योद्धाओं के पराक्रम की कहानी को उनके नजरिए से दिखाया जाएगा।
Image: youtubeपौराणिक नाटक 'कुरुक्षेत्र' दो भागों में रिलीज किया जाएगा, और दोनों में 9-9 एपिसोड होंगे। 'कुरुक्षेत्र' के पहले सीजन का प्रीमियर 10 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।
Advertisement
'कुरुक्षेत्र' की क्रिएटर हैं अनु सिक्का और ये वेब सीरीज इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, स्पैनिश, पॉर्टूगीज, थाई और इंडोनेशियन में रिलीज होगा।
Image: youtubeजैसे ही 'कुरुक्षेत्र' का ट्रेलर रिलीज हुआ, वैसे ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। पिछले कुछ समय में एनिमेशन की पॉपुलैरिटी बढ़ी है। लोग इसे देखने के लिए भी बेताब हो रहे हैं।
Image: youtubePublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 3 October 2025 at 10:10 IST