अपडेटेड 3 September 2025 at 15:21 IST

'2 भूखे शेर को मांस तो परोसना पड़ेगा...', फिल्म के बदले कॉम्‍प्रोमाइज करने की थी डिमांड; कुनिका सदानंद ने बताया काला सच

Kunickaa Sadanand Casting Coch: बिग बॉस 19 के घर में एक्‍ट्रेस कुनिका सदानंद आई हुई हैं। यहां आने के बाद वो सुर्खियों में छा गई हैं। इस बीच उनका एक पुराना पॉडकास्‍ट भी वायरल हो रहा है जिसमें उन्‍होंने बॉलीवुड में कास्‍टिंग काउच को लेकर कई खुलासे किए। कुनिका ने इंडस्‍ट्री का काला सच बताते हुए कहा कि कई एक्‍ट्रेस को कास्टिंग काउच से गुजरना पड़ता है।

Follow :  
×

Share


1/8
सिद्धार्थ कनन संग एक पुराने पॉडकॉस्‍ट में कुनिका सदानंद ने बताया कि उन्‍हें दो फिल्‍मों से सिर्फ इसलिए निकाल दिया गया क्‍योंकि उन्‍होंने कॉम्‍प्रोमाइज करने से इंकार कर दिया था। Image: Instagram
2/8
कुनिका ने बताया कि एक बहुत बड़े डायरेक्टर एक फिल्‍म बना रहे थे। उसमें एक बहुत बड़े एक्‍टर थे जिन्‍हें मैं पिता के समान मानती थी। इस फिल्‍म में उन्‍हें कॉम्‍प्रोमाइज करने के लिए कहा गया था। Image: Instagram
Advertisement
3/8
मना करने पर फिल्‍म से निकाल दिया गया। कुनिका ने बताया कि फिल्‍म के लिए उनके कपड़े तैयार हो चुके थे। अगले दिन शूटिंग पर जाना था और फ्लाइट की टिकट भी हो चुकी थी। Image: Instagram
4/8
कुनिका ने बताया कि इस फिल्‍म में उनका ग्रैंड रोल था। उनको विलेन की भूमिका निभाना था। जब मैं डायरेक्टर के ऑफिस पहुंची तो बताया गया कि मेरे रोल को रिप्‍लेस कर दिया गया है। Image: Instagram
Advertisement
5/8

उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म की प्रोड्यूसर भी बहुत बड़ी हस्‍ती थीं। जब मैंने उनसे रिप्‍लेस करने किए जाने की बात पूछी तो उन्‍होंने कहा कि बेटा मैं क्या करूं।

 

Image: Instagram
6/8
तू तो कॉम्‍प्रोमाइज करेगी नहीं। मैं दो भूखे शेरों को शूटिंग पर ले जा रही हूं। 40 दिन तक शूटिंग चलेगी तो उनके सामने मांस का टुकड़ा तो डालना पड़ेगा ना। कुनिका ने बताया कि ये सुनकर मैं खूब रोई। Image: Instagram
Advertisement
7/8
कुनिका ने बताया कि 90 के दशक में जब वो फिल्‍म इंडस्‍ट्री में एंट्री की थी उस समय इसे नीची नजरों से देखा जाता था। लोगों का मानना था कि अच्‍छे घरों की महिलाएं इंडस्‍ट्री में नहीं आती हैं। Image: Instagram
8/8
कुनिका ने बताया कि एक बड़े कैमरामैन का असिस्‍टेंट आता था और कान में कहता था कि मैं इस होटल में रुका हूं, रात में आ जाना। लड़कियों की मजबूरी थी। Image: Instagram

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 3 September 2025 at 15:21 IST