अपडेटेड 22 March 2026 at 09:51 IST

2 लिव-इन रिलेशनशिप और 2 शादियां… 62 की उम्र में फिर से घर बसाना चाहती हैं ये मशहूर एक्ट्रेस?

Kunickaa Sadanand: मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 19' की कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद आए दिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस हमेशा अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बात करती रही हैं।

Follow :  
×

Share


1/5

कुनिका सदानंद ने कुछ समय पहले फेमस सिंगर कुमार सानू संग अपने पुराने लिव-इन रिलेशनशिप का खुलासा करके सनसनी मचा दी थी। अब उन्होंने एक और खुलासा किया है।

Image: instagram
2/5

कुनिका ने फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में प्यार, शादी और बच्चों को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें जिंदगी में छह बार प्यार हुआ है। दो शादियां, दो लिव-इन रिलेशनशिप और दो छोटे-मोटे रिलेशनशिप।

Image: instagram
Advertisement
3/5

कुनिका ने कहा कि वो 62 की उम्र में भी सच्चे प्यार और 'सॉलिड कमिटमेंट' की तलाश में हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने जिंदगी में हर रिश्ता बड़ी शिद्दत से निभाया है और उन्हें प्यार का अहसास अच्छा लगता है। 

Image: instagram
4/5

कुनिका ने ये भी कह दिया कि अगर उन्हें कोई सही पार्टनर मिला तो वो आज भी घर बसाने के लिए तैयार हैं लेकिन उन्हें पक्की कमिटमेंट चाहिए।

Image: instagram
Advertisement
5/5

कुनिका की पहली शादी ढाई साल में ही खत्म हो गई जबकि दूसरी शादी भी असफल रही। दोनों शादियों से उनके दो बेटे हैं। एक्ट्रेस 6 साल तक कुमार सानू संग लिन-इव में भी थीं लेकिन यहां भी उन्हें धोखा मिला।

Image: instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 22 March 2026 at 09:51 IST