अपडेटेड 24 June 2025 at 20:37 IST

जब दोस्त संग वन नाइट स्टैंड के बाद प्रेग्नेंट हो गई थीं एक्ट्रेस, अकेले जाकर कराया अबॉर्शन, फूट-फूटकर रोईं, फिर...

बॉलीवुड एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने खुलासा किया है कि कैसे 30 साल की उम्र में वो प्रेग्नेंट हो गई थीं। तब उन्हें अबॉर्शन कराने का मुश्किल फैसला लेना पड़ा था।

Follow :  
×

Share


1/6

कुब्रा सैत ने अपनी किताब में अपनी जिंदगी से जुड़ा ये चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने लिखा था कि कैसे 2013 में बिना शादी किए वो प्रेग्नेंट हो गई थीं। तब वो एक ट्रिप पर गई थीं।

Image: Instagram
2/6

कुब्रा सैत ने बताया कि 2013 में वो अंडमान ट्रिप पर गई थीं जहां उन्होंने स्कूबा डाइविंग की। फिर उन्होंने कुछ ड्रिंक्स लिए जिसके बाद उन्होंने एक दोस्त के साथ वन नाइट स्डैंट किया था।

Image: Varinder Chawla
Advertisement
3/6

कुब्रा ने आगे बताया कि कैसे इस घटना के बाद वो प्रेग्नेंट हो गई थीं जो उनके लिए काफी शॉकिंग था। उन्होंने इस बारे में ना अपने उस दोस्त को बताया, ना किसी और को जानकारी दी।

Image: Varinder chawla
4/6

प्रेग्नेंसी रिजल्ट पॉजिटिव आने के एक हफ्ते बाद उन्होंने फैसला लिया कि वो अपना अबॉर्शन करवाएंगी। ये फैसला उनके लिए काफी चैलेंजिंग था जिसके लिए वो तैयार नहीं थीं। 

Image: instagram
Advertisement
5/6

कुब्रा ने बॉलीवुड बबल से बातचीत में खुलासा किया कि कैसे उस समय अबॉर्शन कराने की उनमें हिम्मत नहीं थी। उनमें काफी समय बाद इस चीज की ताकत आई थी। वो अंदर से काफी खोखला महसूस कर रही थीं। 

Image: instagram
6/6

कुब्रा सैत ने कहा कि उन्होंने बिना किसी को बताए अकेले जाकर ही अबॉर्शन करवा लिया था। फिर बहुत बाद में जब उन्होंने अपने एक दोस्त को इस बारे में बताया तो वो फूट-फूटकर रोने लगी थीं। 

Image: instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 24 June 2025 at 20:37 IST