अपडेटेड 13 February 2026 at 10:04 IST
37 की उम्र में शादी रचाने वाली हैं Kritika Kamra, मुंबई में होगा जश्न, कौन हैं उनके दूल्हे राजा गौरव कपूर?
Kritika Kamra-Gaurav Kapur: टीवी की मशहूर अदाकारा कृतिका कामरा जल्द दुल्हनिया बनने वाली हैं। वो स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर से शादी रचाने वाली हैं। जनिए जान लेते हैं कि गौरव हैं कौन।
कृतिका कामरा इस समय गौरव कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। कपल ने पिछले साल ही अपना रिश्ता सोशल मीडिया पर ऑफिशियल किया था।
Image: instagramपिंकविला ने एक सूत्र के हवाले से बताया है कि कृतिका कामरा और गौरव कपूर मार्च 2026 में मुंबई में शादी करने वाले हैं। ये एक निजी समारोह होगा जिसमें परिवारवाले और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
Image: instagramAdvertisement
सूत्र ने बताया कि कपल ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग की जगह मुंबई में ही निजी समारोह में सात फेरे लेगा। कपल फिलहाल तैयारियों में जुटा हुआ है। वो दोनों हर एक डिटेलिंग पर बड़ा ध्यान दे रहे हैं।
Image: instagramकृतिका कामरा और गौरव कपूर ने अभी तक शादी की खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है लेकिन खबरों की माने तो, उनके घर जल्द शहनाई बजने वाली है।
Image: instagramAdvertisement
जहां कृतिका एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, वहीं गौरव कपूर IPL के एक्स्ट्रा इनिंग्स टी20 में अपनी शानदार होस्टिंग के लिए मशहूर हैं। वो YouTube पर 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' शो भी होस्ट करते हैं।
Image: instagramगौरव ने 17 की उम्र में रेडियो जॉकी के तौर पर करियर शुरू किया था। फिर वो ट्रैवल शो ‘इंडियन हॉलिडे’ में नजर आए और एक जाने-माने VJ भी थे। 2003 में उन्होंने फिल्म ‘डरना मना है’ से एक्टिंग डेब्यू किया।
Image: instagramAdvertisement
गौरव कपूर की ये दूसरी शादी होगी। उन्होंने 2014 में चंडीगढ़ में एक्ट्रेस किरत भट्टल से शादी रचाई थी लेकिन 2021 में उनका तलाक हो गया। अब वो कृतिका कामरा को अपना हमसफर बनाने वाले हैं।
Image: instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 13 February 2026 at 10:04 IST