अपडेटेड 10 March 2026 at 15:42 IST
Kritika Kamra-Gaurav Kapur: इस दिन गौरव कपूर की दुल्हनिया बनेंगी एक्ट्रेस कृतिका कामरा, शादी का यूनिक कार्ड हुआ वायरल
Kritika Kamra-Gaurav Kapur Wedding: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस कृतिका कामरा जल्द स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर से शादी रचाने वाली हैं। खबरों की माने तो, कपल 11 मार्च 2026 यानि कल ही हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लेगा।
कृतिका कामरा ने कुछ महीने पहले ही सोशल मीडिया के जरिए गौरव कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को सॉफ्ट लॉन्च किया था। तबसे ही फैंस दोनों की शादी होने का इंतजार कर रहे हैं।
Image: instagramखबरों की मानें तो, कृतिका कामरा और गौरव कपूर 11 मार्च 2026 को मुंबई में शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी से पहले, उनकी आफ्टर-पार्टी का एक कथित इनविटेशन कार्ड वायरल हो गया है।
Image: instagramAdvertisement
पैपराजी पेज विरल भयानी ने कृतिका-गौरव के कथित कार्ड की फोटो शेयर की है जिसपर लिखा है- शादी के बाद की पार्टी। हम आपके साथ शादी का जश्न मनाना चाहेंगे। आराम से। बिना हड़बड़ी के। जल्दी आइए। रातभर रुकिए।
Image: instagramइस कार्ड की माने तो, ये आफ्टर पार्टी गुरुवार, 12 मार्च को शाम 7:30 बजे शुरू होगी। हालांकि, कार्ट में वेन्यू के बारे में नहीं लिखा है। इस कार्ड की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकती।
Advertisement
कृतिका कामरा और गौरव कपूर कथित तौर पर 11 मार्च 2026 को एक निजी समारोह में शादी करने जा रहे हैं, जिसमें केवल करीबी परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। ये रजिस्टर्ड मैरिज गौरव के घर पर होगी।
Image: instagramकृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी तो काफी सादगी भरे अंदाज में होगी लेकिन कपल 12 मार्च को मुंबई में ही एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित करने वाला है जो सितारों से सजा होगा।
Image: instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 10 March 2026 at 15:40 IST