
रमजान के महीने में सना खान के शो में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की एंट्री, इफ्तारी कर बोले- खुशी हुई...
Kiren Rijiju on Sana Khan Show: रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत में सना खान और उनके पति ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के साथ इफ्तारी की। इस दौरान की तस्वीरें सामने आई हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो गई।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है। इस पवित्र महीने में आमजन से लेकर नेता, अभिनेता तक खुदा की इबादत कर रहे हैं।
पवित्र महीने की शुरुआत में सना खान और उनके पति मुफ्ती अनस सैयद ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के साथ इफ्तारी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
Advertisement
सना खान के शो 'रौनक-ए-रमजान' के दौरान इफ्तारी हुई जिसमें किरेन रिजिजू ने मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस दौरान अच्छी चर्चा हुई।
केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो सना और उनके पति के साथ नजर आ रहे हैं। रिजिजू ने बताया कि उन्हें शो में पहुंचकर कितनी खुशी हुई।
Image: InstagramAdvertisement
रिजिजू ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, ‘मुंबई के गोरेगांव में फ्यूचर स्टूडियो में रौनक-ए-रमजान सीजन-2 की शूटिंग में एक खास मेहमान के तौर पर बुलाए जाने पर खुशी हुई।’
उन्होंने आगे लिखा, ‘सना खान और मुफ्ती अनस सैयद के साथ अच्छी बातचीत हुई। पूरी टीम को शुभकामनाएं। रमजान मुबारक।’
Image: ANI
वहीं सना खान ने उनके पोस्ट को री-पोस्ट किया और लिखा कि हम भाग्यशाली हैं जो आप हमारे शो पर आए। आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई। अल्लाह आपको सुरक्षित रखे।'

बता दें कि सना खान के शो पर केंद्रीय मंत्री के अलावा बी-टाउन और टीवी सेलेब्स भी पहुंचे। इसमें राखी सावंत, मुनव्वर फारूकी, फरहाना भट्ट समेत तमाम अन्य सेलेब्स शामिल रहे।
Image: Instagram