अपडेटेड 28 November 2025 at 13:08 IST

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नाम भी किया रिवील; जानें क्या है इसका मतलब

Kiara Advani Daughter Name: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई है। साथ ही नाम भी रिवील किया है।

Follow :  
×

Share


1/7

बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जुलाई में पेरैंट्स बने हैं। कियारा ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। 
 

Image: @kiaraaliaadvani/Instagram
2/7

अब एक्ट्रेस ने जन्म के करीब चार महीने बाद बेटी की पहली झलक दिखा दी है। कपल ने एक प्यारी तस्वीरें शेयर की है, जिसमें सिद्धार्थ और कियारा बेटी के पैरों को थामे नजर आए।
 

Image: X
Advertisement
3/7

इसी के साथ ही कपल ने बेटी का नाम भी रिवील कर दिया है। उन्होंने इन तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- 'हमारी प्रार्थनाओं से, हमारी बाहों तक... हमारा दिव्य आशीर्वाद, हमारी राजकुमारी।'
 

Image: Instagram
4/7

कपल ने अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा है, जानिए क्या होता है नाम का मतलब?


 

Image: Instagram
Advertisement
5/7

सरायाह नाम जितना खूबसूरत है, उसका अर्थ भी उतना ही प्यारा है। सरायाह शब्द हिब्रू से आता है जिसका अर्थ है- ईश्वर का मार्गदर्शन या ईश्वर का राज। यानी कि ऐसी बच्ची जिस पर ईश्वर की कृपा बनी रहती है। 

Image: Instagram
6/7

सिद्धार्थ और कियारा ने शादी के तकरीबन ढाई साल बाद अपनी नन्ही राजकुमारी का स्वागत किया। जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए दी थी। 
 

Image: Instagram
Advertisement
7/7

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी 2023 में ग्रैंड वेडिंग की थी। कपल राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधा था। 
 

Image: Instagram

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 28 November 2025 at 11:33 IST