अपडेटेड 24 September 2025 at 20:10 IST

42 साल की कैटरीना कैफ बनेंगी मां, उनसे पहले करीना समेत इन सेलिब्रिटीज ने भी 40 के बाद दी थी गुड न्यूज

Katrina Kaif Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने हाल ही में फैंस को गुड न्यूज सुनाई है। वो 42 साल की उम्र में पहली बार मां बनने वाली हैं। ऐसे में एक नजर उन सेलिब्रिटीज पर जो 40 की उम्र के बाद मां बनी हैं।

Follow :  
×

Share


1/6

बॉलीवुड के पावर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शादी के चार साल बाद गुड न्यूज दी है। कैटरीना प्रेग्नेंट हैं। वो 42 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं।

Image: X
2/6

बिपाशा बसु भी 43 की उम्र में मां बनी थीं। 2022 में उनके और करण सिंह ग्रोवर के घर किलकारियां गूंजी जब उनकी बेटी देवी का जन्म हुआ।

Image: instagram
Advertisement
3/6

करीना कपूर खान ने 41 साल की उम्र में अपनी दूसरी संतान, अपने बेटे जेह अली खान को जन्म दिया था। 

Image: Kareena Kapoor
4/6

करीना की तरह नेहा धूपिया ने भी 41 की उम्र में अपने बेटे गुरिक को जन्म दिया था। ये उनकी दूसरी डिलीवरी थी।

Image: Instagram
Advertisement
5/6

फराह खान ने 43 साल की उम्र में तीन बच्चों, आन्या, जार और दिवा को जन्म दिया था। उन्होंने प्रेग्नेंट होने के लिए IVF का सहारा लिया था।

Image: Instagram
6/6

प्रीति जिंटा ने 46 साल की उम्र में सरोगेसी के जरिए अपने जुड़वां बच्चों जय और जिया का दुनिया में स्वागत किया था। उनकी तरह शिल्पा शेट्टी भी 45 की उम्र में सरोगेसी के जरिए बेटी समीशा की मां बनीं। 

Image: Instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 24 September 2025 at 20:10 IST