अपडेटेड 3 December 2025 at 20:23 IST
कार्तिक आर्यन ने शेयर की बहन कृतिका तिवारी की हल्दी की अनदेखी तस्वीरें, तीसरी वाली में ऐसा खास क्या, जिससे नहीं हटा पाएंगे नजर
Kartik Aaryan Sister Wedding: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी छोटी बहन की शादी के फंक्शन में बिजी चल रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के लेटेस्ट पोस्ट में बहन की हल्दी सेरेमनी की कुछ अनदेखी तस्वीरों को पोस्ट किया है। इसमें जो तीसरे नंबर पर तस्वीर सामने आई है, वह आपको इमोशनल कर देगी। इसके साथ ही कई तस्वीरों में वह डांस करते नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं एक्टर का पोस्ट....
कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में छोटी बहन की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरों को शेयर किया है। इनमें वह बहन और घरवालों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
Image: Instagramअपनी बहन को हल्दी लगाते हुए वह इमोशनल दिख रहे हैं, बहन के सामने हाथ जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
Image: InstagramAdvertisement
इस फोटो में कार्तिक की बहन कृतिका की याद में शादी के पहले के पैरों की छाप को एक गोल आकार के खास टुकड़े में ली गई है। ये फोटो फैंस को काफी इमोशनल कर रही है।
इस फोटो में कार्तिक आर्यन अपने हाथ पर बहन के निक नाम टिक्की को लिखवा रखा है। इसे वह फोटो में फ्लॉन्ट कर रहे हैं।
Image: INSTAGRAMAdvertisement
कई तस्वीरों में कार्तिक, भाई का फर्ज निभाते हुए और बहन के साथ फंक्शन में एन्जॉय करते और डांस करते हुए दिख रहे हैं।
कार्तिक मेहमानों के साथ कजरा रे गाने पर खुशी से डांस करते हुए दिख रहे हैं। उनकी बहन कृतिका और उनकी मां भी गाने पर अपने मूव्स दिखाती दिख रही हैं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 3 December 2025 at 20:23 IST