42 की उम्र में मां बनेंगी ये एक्ट्रेस, शादी के 4 साल बाद अनाउंस की प्रेग्नेंसी; फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
Karishma Tanna Pregnancy: टीवी की दुनिया की जानी-मानी एक्टेस करिश्मा तन्ना 42 की उम्र में मां बनने वाली हैं। उन्होंने खुद अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। साथ ही सोशल मीडिया पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा ने शादी के चार साल बाद गुड न्यूज शेयर की है। जी हां, एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और जल्द मां बनने वाली हैं।
Image: Instagramकपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये प्रग्नेंसी अनाउंस की है। करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ एडोरेबल तस्वीरें शेयर कीं।
Image: InstagramAdvertisement
कुछ तस्वीरों में वो बेबी बंप प्लॉन्ट कर रही हैं, जबकि कुछ में उन्होंने मॉम और उनके पति ने डैड वाली बेसबॉल कैप पहनी है।
इसके अलावा एक तस्वीर में करिश्मा तन्ना पति को गले लगाए दिखाई दे रही हैं और हाथ में छोटे ऊनी मोजे थामे हुए हैं। कुछ अन्य तस्वीरों में वरुण बंगेरा पत्नी को थामे पोज दे रहे हैं।
Advertisement
इन तस्वीरों में कपल की खुशी देखते ही बन रही है। पेरेंट्स टू बी कपल नन्हे मेहमान के आगमन से पहले बेहद खुश है। कपल ने तस्वीरों के साथ लिखा, ‘एक छोटा-सा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा तोहफा- अगस्त 2026’
कपल ने जैसे ही ये गुड न्यूज अनाउंस की, उनके पोस्ट पर बधाई की कतार लग गई। क्या फैंस और क्या सेलेब्स सभी कपल को शुभकामनाएं देने लगे।
Image: InstagramAdvertisement
इस लिस्ट में धनश्री वर्मा, कृतिका कामरा, संजीदा शेख, आदित्य सील समेत अन्य सेलेब्स शामिल हैं।
बता दें कि करिश्मा तन्ना ने साल 2022 में अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा से शादी की थी। अब कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 6 April 2026 at 14:02 IST