निकाह के बाद ब्राह्मण इन्फ्लुएंसर का बदला लुक? 'वड़ा पाव गर्ल' ने कनिका शर्मा और साकिब की शादी की Inside Video शेयर कर किया ये कमेंट
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कनिका शर्मा और साकिब सैफ एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने एक- दूसरे से शादी रचा ली है। अलग- अलग धर्म से ताल्लुक रखने वाले इस कपल ने अपने रिश्ते को नया नाम देते हुए शादी रचाई है। इनके शादी में 'वड़ा पाव गर्ल' से फेमस चंद्रिका दिक्षित भी अपने मिस्ट्री मैन के साथ पहुंची। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी कपल के शादी की इनसाइड तस्वीर और वीडियो को शेयर किया है।
कनिका शर्मा और साकिब सैफ पहले भी धार्मिक मुद्दों को लेकर विवादों में घिर चुके थे। उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई बार पहले भी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं।
Image: instagramएक- दूसरे के धर्मा का सम्मान करते हुए दोनों परंपराओं से शादी कर ली है। पहले उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और इसके बाद मुस्लिम परंपरा के तहत निकाह भी किया।
Image: instagram
Advertisement
दोनों के शादी के इस पहल को लोग प्यार और सम्मान की मिसाल मान रहे हैं। इसके सात ही कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
दुल्हन के रूप में कनिका लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं, वहीं साकिब भी पारंपरिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। फैंस लगातार इस कपल को बधाइयां दे रहे हैं।
Advertisement
इस खास मौके पर सोशल मीडिया सेंसेशन चंद्रिका दीक्षित भी शादी समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने इस शादी को प्यार की जीत बताते हुए खुशी जाहिर की, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

बीते कुछ दिनों से चंद्रिका दीक्षित भी मिस्ट्री मैन सैफी के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड कर रही हैं। 'वड़ा पाव गर्ल' का उनके पति के साथ विवाद चल रहा है, इस बात की पुष्टी उन्होंने वीडियो बनाकर की थी।
Image: instagramPublished By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 31 March 2026 at 12:13 IST