अपडेटेड 5 August 2024 at 11:41 IST

अनंत-राधिका की शादी में इंडियन स्ट्रीट फूड खाकर जॉन सीना के निकले पसीने! बोले- तीखा इतना था कि...

John Cena: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में WWE चैंपियन जॉन सीना भी शामिल हुए थे। उन्होंने अब इंडियन वेडिंग का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।

Follow :  
×

Share


1/5
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने बेटे अनंत की शादी में भारत के साथ साथ कई विदेशी हस्तियों को भी न्योता दिया था। जॉन सीना को शेरवानी पहने शादी में शिरकत करते देखा गया। Image: instagram
2/5
जॉन सीना ने अब इंडियन वेडिंग अटेंड करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने खासतौर पर भारतीय खाने की जमकर तारीफें की हैं। Image: Instagram/screengrab
Advertisement
3/5
जॉन सीना ने ANI के साथ बातचीत में अंबानी की शादी में भारतीय व्यंजनों का जायका चखने के बाद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि खाना काफी तीखा था लेकिन फिर भी उन्हें काफी पसंद आया। वो दोबारा खाना चाहेंगे। Image: instagram
4/5
जॉन सीना ने कहा, “अंबानी परिवार की शादी में हर तरह का खाना था लेकिन उनके पास इंडियन फूड भी था। इंडियन स्ट्रीट फूड काफी अच्छा था”। Image: instagram
Advertisement
5/5
जॉन ने आगे कहा कि भले ही खाना अच्छा था लेकिन इतना तीखा था कि उनके पसीने छूट गए। फिर भी वो जल्द ही दोबारा भारत आकर इंडियन खाना खाना चाहेंगे ताकि देख सकें कि वो कितना तीखा बर्दाश्त कर सकते हैं। Image: Varinder Chawla

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 5 August 2024 at 11:24 IST